एक्सप्लोरर

Babar Azam: 'दुश्मन' बना 'दोस्त', बाबर आजम के सपोर्ट में उतरा यह पाकिस्तान स्टार, कहा- घटिया सोच...

Pakistan vs England: पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम को टीम से बाहर रखा गया था.

Mohammad Amir Defends Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) को इन दिनों आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बाबर के खिलाफ हो रही इन आलोचनाओं पर अब अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कड़ा रुख अपनाया. आमिर ने बाबर का सपोर्ट किया और सोशल मीडिया पर आलोचकों से निजी हमले और बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करने की अपील की.

मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की 152 रनों की बड़ी जीत के बाद बाबर की गैरमौजूदगी को लेकर बहस छिड़ गई. कुछ आलोचकों ने कहा कि टीम की जीत बाबर की अनुपस्थिति के कारण हुई, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठे.

क्या है पूरा मामला
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जीत के बावजूद बाबर आजम की टीम में गैरमौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं. पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर को टीम से बाहर कर दिया गया था. उनके साथ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और विकेटकीपर सरफराज अहमद को भी टीम से बाहर कर दिया गया. पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद की अध्यक्षता वाली नई चयन समिति ने यह फैसला लिया था.

इस मैच में डेब्यू करने वाले कामरान गुलाम ने शतक लगाया और स्पिनर नौमान अली और साजिद खान ने इंग्लैंड के सभी 20 विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के बाद बाबर की कप्तानी के दौरान पक्षपात के आरोप एक बार फिर सामने आए.

आमिर का कड़ा जवाब
मोहम्मद आमिर ने इन आलोचनाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, "यार प्लीज ये घटिया सोच बंद करो कि टीम इसलिए जीती क्योंकि बाबर टीम में नहीं था."

आमिर ने कहा, "हम बेहतर प्लानिंग और घरेलू मैदान के फायदे की वजह से जीते." उन्होंने आलोचकों से अपील की कि वे खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही चर्चा करें और व्यक्तिगत हमलों से बचें. उन्होंने कहा, "आप प्रदर्शन के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन कृपया खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत न हों."

यह भी पढ़ें:
Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने जड़ा पहला शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में वापसी की राह पर टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget