एक्सप्लोरर

खराब शॉट सलेक्शन की वजह से हारी हमारी टीम: मोइन अली

आईपीएल सीजन-12 के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली 4 विकेट से हार के बाद आरसीबी के मोइन अली कहा कि इस मैच में खराब शॉट खेलने की वजह से उनकी टीम को हार मिली है.

आईपीएल 2019 सीजन-12 में लगातार छठी हार से निराश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आलराउंडर मोईन अली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट की हार के लिए खराब शॉट चयन को जिम्मेदार ठहराया.

इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने 33 गेंद में सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली लेकिन आरसीबी की टीम आठ विकेट पर 149 रन ही बना सकी.

मोईन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने (दिल्ली कैपिटल्स ने) अच्छी गेंदबाजी की. हमारा शॉट चयन अच्छा नहीं था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक हमें अच्छी साझेदारी की जरूरत थी. मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाए. साथ ही हमने अंत में विकेट गंवा दिए और संभवत: यह उतना समझदारी भरा खेल नहीं था.’’

आरसीबी ने फील्डिंग में भी कई मौके गंवाए जिससे दिल्ली ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की. इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन ने कहा कि उनकी टीम कैच छोड़ने और विकेट गंवाने की गलती लगातार दोहरा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक एक खिलाड़ी के रूप में यह हताशा भरा होता है. हम कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं. ट्रेनिंग में हम सही चीजें कर रहे हैं लेकिन मैदान पर नतीजा नहीं दे पा रहे. हम बार बार वही गलतियां दोहरा रहे हैं, कैच छोड़ रहे हैं और विकेट गंवा रहे हैं.’’

मोईन ने साथ ही कहा कि पहले छह ओवर में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल था. इस हार के बाद आरसीबी के सामने बाकी बचे आठ मैच जीतकर नॉकऑउट चरण के लिए क्वालीफाई करने की कड़ी चुनौती होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘आप आईपीएल में ऐसा नहीं होने दे सकते. हमें सुधार करना होगा और बाकी बचे मैच जीतने होंगे. हमें यह पता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget