एक्सप्लोरर

एशिया कप में हमारा प्रदर्शन विश्वकप की टीमों के लिए चेतावनी: असगर अफगान

भारत के खिलाफ जिस दूसरी टीम के लिए एशिया कप सबसे सफल माना जाएगा वो है अफगानिस्तान की टीम.

भारत के खिलाफ जिस दूसरी टीम के लिए एशिया कप सबसे सफल माना जाएगा वो है अफगानिस्तान की टीम. वर्ल्ड ओडीआई रैंकिंग में नंबर 10 की टीम अफगानिस्तान ने अपने से ऊपर की सभी टीमों को एशिया कप में मुश्किलों में पहुंचा दिया.

जहां अफगानिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों को टूर्नामेंट में धूल चटाई. वहीं भारत को जीत से महरूम कर दिया. भले ही पाकिस्तान उनके खिलाफ जीतने में कामयाब रहा लेकिन वो ही बेहद मामूली अंतर से.

इस लिहाज़ से ये कहा जा सकता है कि अफगानिस्तान की टीम अब एशिया की एक नई शक्ति बनकर उभर रही है. लेकिन अफगानिस्तान के कप्तान का तो मानना है कि उनकी टीम एशिया की ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की टीमों की चिंता बढ़ाने के लिए तैयार है.

अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने कहा है कि 'उनकी टीम का प्रदर्शन विश्वकप की टीमों के लिए एक चेतावनी है.' यानि कि अगले साल इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप से ठीक पहले अफगानिस्तान की टीम विश्व क्रिकेट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए तैयार हो गई है.

इसके साथ ही अफगानिस्तान के कप्तान ने इशारो इशारो में भारत पर निशाने साधते हुए कहा है कि अगर उनकी टीम दुबई में खेलती तो फिर वो फाइनल में पहुंचते.

अफगानिस्तान के कप्तान ने एशिया कप में अपने सफल प्रदर्शन के बाद कहा, 'अगर हम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलते तो निश्चित तौर पर फाइनल में होते. दुबई की परिस्थिती को हमसे बेहतर और कोई नहीं जानता. हम बदकिस्मत रहे कि अबुधाबी में खेले और दो करीबी मैचों को जीतने में कामयाब नहीं रहे.'

आपको बता दें कि शेड्यूल के हिसाब से भारत के सभी मैच दुबई में रखे गए हैं. जिसे लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी पहले सवाल उठाए थे.

अफगानी कप्तान ने इसके साथ ही विरोधी टीमों को लेकर कहा, 'इस प्रदर्शन से हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. ये प्रदर्शन विश्वकप की सभी टीमों के लिए एक खतरे की घंटी भी है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget