एक्सप्लोरर

ODI World Cup 2023: भारत के लिए मध्यक्रम बन सकता बड़ी समस्या, पिछले कुछ अहम मैचों में रहा खराब प्रदर्शन

Team India: वनडे वर्ल्ड कप से शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है, ऐसे में भारतीय टीम के लिए एक जो बड़ी समस्या सामने आई है, वह बड़े मैचों में मध्यक्रम का उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाना.

ODI World Cup 2023, Indian Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम को 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा. राजकोट वनडे में भारत को 353 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था. कप्तान रोहित शर्मा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम को एक तेज शुरुआत दी. हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके, जिससे टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप से पहले यह हार भले ही बड़ी ना हो लेकिन पिछले कुछ अहम मैचों में मध्यक्रम का प्रदर्शन ना कर पाना एक चिंता का विषय जरूर बन गया है. एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद मिडिल ऑर्डर में सिर्फ ईशान किशन और फिर हार्दिक पांड्या ही पारी संभालने में कामयाब हो सके थे.

वहीं श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. श्रीलंका के खिलाफ मैच में जहां टीम इंडिया अचानक अच्छी शुरुआत के बाद सिमट गई थी. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. निचलेक्रम में अक्षर पटेल को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी अधिक कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सका.

प्रैक्टिस मैचों में इस दिक्कत को दूर करने का मौका

वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को 2 प्रैक्टिस मैच भी खेलने हैं. इसमें मिडिल ऑर्डर की इस समस्या को दूर करने का टीम इंडिया के पास एक अच्छा मौका होगा. भारत को 30 सितंबर इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहटी के मैदान पर अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलना है. वहीं इसके बाद 3 अक्तूबर को टीम तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्तूबर को चेन्नई के मैदान पर होने वाले मुकाबले के साथ करेगी.

 

यह भी पढ़ें...

बेहद खास रिकॉर्ड में Shubman Gill ने की Sachin Tendulkar की बराबरी, विश्व कप में निकल सकते हैं आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget