एक्सप्लोरर

पूर्व क्रिकेटरों की है राय तकनीक नहीं, मानसिकता है धवन के खराब फॉर्म की वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि उनकी समस्या तकनिक नहीं बल्की मानसिकता है.

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन को लेकर पूर्व क्रिकेटरों का मानना है उनकी समस्या तकनीक नहीं बल्कि मानसिकता है. हालांकि धवन ने एशिया कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाये थे लेकिन इसके बाद 15 पारियों में उन्होंने 376 रन बनाये और उनका औसत 26.85 रहा. इस बीच वह केवल दो अर्द्धशतक जमा पाये.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में पहले वनडे में तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने उन्हें आउट किया जबकि नागपुर में दूसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें गच्चा दिया.

फर्स्ट क्लास मैचों में धवन के साथ पारी की शुरुआत कर चुके आकाश चोपड़ा और दिल्ली की टीम में धवन के कप्तान और कोच रहे विजय दहिया दोनों ने माना कि बायें हाथ का यह बल्लेबाज बुरे दौर से गुजर रहा है.

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि ‘‘मानसिकता एक मसला है क्योंकि धवन हमेशा रन बनाने के तरीके ढूंढ लेता है.’’

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘‘इसका खंडन नहीं किया जा सकता कि धवन बुरे दौर से गुजर रहा है लेकिन अब केवल तीन अंतरराष्ट्रीय मैच बचे हैं और मुझे नहीं लगता कि कोई बड़ा बदलाव होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसका इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है. वह किसी भी समय फॉर्म में वापसी कर सकता है. ’’

दहिया का मानना है कि धवन का मसला मानसिकता से जुड़ा है और वह तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां तकनीक बड़ा मसला है क्योंकि उसने जितने भी चौके लगाये वह विकेट के सामने से लगाये. भले ही वे ऑफ साइड में नहीं थे लेकिन वे विकेट के पीछे के शॉट नहीं थे. ’’

दहिया ने कहा, ‘‘वह तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहा है. मैक्सवेल के खिलाफ ऐसा ही हुआ. उसने सोचा कि मैक्सवेल कामचलाऊ स्पिनर है तो वह तेजी से रन बना सकता है और इसलिए उसने पुल शॉट खेला. ’’

दासगुप्ता ने कहा, ‘‘नागपुर में वह क्रीज पर पांव जमा चुका था और आसानी से उस गेंद को लांग ऑफ या लांग ऑन पर खेल सकता था. ऐसा तब होता है जबकि आप थोड़ा भ्रम की स्थिति में होते हो. शिखर अगर पहले दो ओवरों में ही अपना अगला पांव काफी आगे निकालकर कवर ड्राइव खेल रहा है तो आप समझ सकते हो कि वह अच्छी लय में है.’’

प्रतिस्पर्धा का दबाव किसी मानसिकता को प्रभावित कर सकता है और केएल राहुल ने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है और दहिया का मानना है कि यह बात धवन के दिगाम में हो सकती है.

दहिया ने कहा, ‘‘जब कोई आपकी जगह लेने के लिये तैयार हो तो आप दबाव महसूस करते हो. ऐसी परिस्थितियों में आपका दिमाग कैसे काम करता है यह महत्वपूर्ण होता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: नितीश रेड्डी भी आउट, भारत का 7वां विकेट गिरा; जीत से ओझल हो रहा भारत
Live: नितीश रेड्डी भी आउट, भारत का 7वां विकेट गिरा; जीत से ओझल हो रहा भारत
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget