एक्सप्लोरर

NEP vs NED T20 Match: सुपर ओवर का सुपर ड्रामा, नेपाल-नीदरलैंड्स का मैच बना इतिहास, तीन सुपर ओवर के बाद आया नतीजा

क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक टी20 मैच में तीन सुपर ओवर खेले गए. नेपाल-नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबले में तीसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने छक्का लगाकर मैच अपने नाम कर लिया.

NEP vs NED T20 Match : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रही टी20 ट्राई सीरीज 2025 में क्रिकेट फैंस को ऐसा नजारा देखने को मिला, जो अब तक सिर्फ कल्पना में था. नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट इतिहास का पहला टी20 मैच बन गया, जिसमें तीन सुपर ओवर खेले गए और फिर मैच का परिणाम सामने आया. मुकाबला इतना करीबी रहा कि हर ओवर के बाद रोमांच और गहरा होता चला गया. अंत में नीदरलैंड्स ने तीसरे सुपर ओवर में नेपाल को हराकर जीत दर्ज की.

कैसे शुरू हुआ सुपर ओवर का सिलसिला

मैच की शुरुआत नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी से हुई. नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन का लक्ष्य नेपाल की टीम के सामने रखा. नीदरलैंड्स की पारी में तेजा निदामनुरू ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि विक्रमजीत सिंह ने 30 और साकिब ज़ुल्फिकार ने भी 25 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

नेपाल की ओर से उने स्पिन गेंदबाजो ने कमाल की गेंदबाजी की.संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी ने मिलकर नीदरलैंड्स के बल्लेबाजो को हाथ खोलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और आखिरी ओवर तक मैच को खींचा. अंतिम गेंद पर नंदन यादव ने चौका जड़कर टीम के स्कोर 152 रन तक पहुंचा दिया और यह मैच टाई हो गया.

तीन सुपर ओवर का सुपर ड्रामा

पहले सुपर ओवर में नेपाल की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 19 रन बना डाले. वहीं  नीदरलैंड्स की टीम ने भी जवाब में 19 रन ठोककर लक्ष्य की बराबरी कर ली. दूसरे सुपर ओवर में दोनो टीमों के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो गया. दोनों ही टीमों ने 17-17 रन बनाकर दूसरा सुपर ओवर भी टाई कर दिया. तीसरे सुपर ओवर में नेपाल की किस्मत ने साथ नहीं दिया. टीम के बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए वापस पवेलनिय लौट गए. जिसके चलते नेपाल की टीम अपने दो विकेट गंवा बैठी. नीदरलैंड्स को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था, जिसे उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर हासिल कर लिया.

कौन से खिलाड़ी रहे जीत के असली हीरो

इस मैच में नीदरलैंड्स की जीत के हीरो तेजा निदामनुरू रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए 35 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में डैनियल डोरम काफी किफायती और विकेट टेकर गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए. विक्रमजीत सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि जैक लायन-कैशेट, बेन फ्लेचर और काइल क्लेन ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किए.

नेपाल की तरफ से गेंदबाजी में संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी ने विपक्षी बल्लेबाजों को रोक कर रखा और उन्हें बड़े शॉट्स खेलने का मौका नहीं दिया. उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद अंत में नेपाल की टीम को जीत नहीं मिल सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget