एक्सप्लोरर

विशाखापट्टनम की तरह ही कटक में भी हम आक्रमकता के साथ खेलेंगे: श्रेयस अय्यर

अय्यर ने कहा कि इससे पहले वाला मैच हमारे लिए करो या मरो का था. अगर हम मैच हार गए होते तो हम सीरीज हार जाते. इसलिए इस मैच में भी हम उसी मानसिकता के साथ खेलेंगे जिस तरह दूसरे मैच में खेले थे.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा वनडे मैच कटक में खेला जा रहा है. इश दौरान टीम इंडिया पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रहे हैं. ऐसे में विराट कोहली ये साफ कर चुके हैं टॉस हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता. हम जिस तरह खेलते हैं उसी तरह खेलेंगे. वहीं टीम इंडिया को मिले नए मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है. अय्यर लगातार बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उनका मानना है कि टीम इंडिया आक्रमकता के साथ ही फाइनल वनडे भी खत्म करेगी. अय्यर ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इससे पहले वाला मैच हमारे लिए करो या मरो का था. अगर हम मैच हार गए होते तो हम सीरीज हार जाते. इसलिए इस मैच में भी हम उसी मानसिकता के साथ खेलेंगे जिस तरह दूसरे मैच में खेले थे." रोहित शर्मा ने उस मैच में बेहतरीन शतक जमाया था. जब तक रोहित मैदान पर थे अय्यर आराम से खेल रहे थे लेकिन उप-कप्तान के आउट होने के बाद अय्यर ने दमदार खेल दिखाया. उन्होंने कहा, "आपको स्थिति के हिसाब से खेलना होता है कि टीम क्या चाहती है और मैंने उस दिन यही किया. टीम नहीं चाहती थी मैं बड़े शॉट्स खेलूं और उस समय हमें बड़ी साझेदारी की भी जरूरत थी. हम चाहिए था कि हम स्कोरबोर्ड को लगातार बढ़ाते रहें." अय्यर ने कहा कि उन्होंने अपनी आक्रामकता को बनाए रखा है जो उनमें अपने करियर की शुरुआत से थी लेकिन वह समय के साथ जिम्मेदारी लेना भी सीख गए हैं. उन्होंने कहा, "जब मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी तब मैं बेहद आक्रामक था और मैं कभी जिम्मेदारी लेकर नहीं खेलता था. मैं सिर्फ अपने दिल की सुनता था और लय के हिसाब से खेलता था. बाद में मैंने अहसास किया कि जब आप बड़े स्तर पर खेलते हो तो आपको जिम्मेदारी लेनी पड़ती है." अय्यर ने कहा कि टीम को क्या जरूरत है इस बात को दिमाग में रखना जरूरी है. उन्होंने कहा, "आपको टीम की डिमांड के हिसाब से खेलना होता है. मुझे लगता है कि जो भी डिमांड होती है आपको उसके हिसाब से खेलना होता है. मैं जिस तरह से दूसरे वनडे में खेला उससे मैं खुश हूं.'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget