एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद शमी नहीं... बल्कि T20 World Cup में भारत के लिए इस गेंदबाज ने झटके हैं सर्वाधिक विकेट

Indian Cricket Team: भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को करेगी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 9 जून को होगा.

Most Wickets For India In T20 World Cup History: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट का आगाज 2 जून से हो रहा है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को करेगी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 9 जून को होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? दरअसल, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फेहरिस्त में जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद शमी जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं.

रवि अश्विन के आसपास कोई नहीं...

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड रवि अश्विन के नाम दर्ज है. रवि अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप के 23 मैचों में 32 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके बाद रवीन्द्र जडेजा दूसरे पायदान पर काबिज हैं. टी20 वर्ल्ड कप मैचों में रवीन्द्र जडेजा ने 21 विकेट झटके हैं. रवि अश्विन और रवीन्द्र जडेजा के बाद तीसरे नंबर पर इरफान पठान हैं. इरफान पठान के नाम टी20 वर्ल्ड कप के 15 मैचों में 16 विकेट दर्ज है. इस तरह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में रवि अश्विन टॉप पर हैं.

इन भारतीय गेंदबाजों का रहा है दबदबा...

इन तीनों गेंदबाजों के अलावा बाकी नामों की बात करें तो हरभजन सिंह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हरभजन सिंह ने 19 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 16 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके बाद आशीष नेहरा ने 10 मैचों में 15 विकेट झटके हैं. इन गेंदबाजों के अलावा आरपी सिंह, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह और जहीर खान का नाम शामिल है. आरपी सिंह, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह और जहीर खान ने क्रमशः 14, 14, 13, 12 और 12 विपक्षी बल्लेबाजों को आउट किया है.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup Record: 17 साल से कायम है सुरेश रैना का महा रिकॉर्ड, विराट-रोहित, सूर्यकुमार-हार्दिक कोई नहीं कर पाया ऐसा

T20 World Cup 2024: इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है केन विलियम की कीवी टीम, जानें न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य; कोहली-अय्यर की फिफ्टी
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget