एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में हुई छ्क्कों की बरसात, टूट गया यह बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वर्तमान टेस्ट सीरीज में अब तक 75 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं. इससे पहले अब तक एक टेस्ट सीरीज में 74 छक्के पड़ने का ही रिकॉर्ड था.

Sixes In IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में एक और बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है. इस श्रृंखला में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के पड़ने का नया रिकॉर्ड बन गया है. दिलचस्प बात यह है कि अभी इस टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला ही चल रहा है. यानी एक टेस्ट सीरीज में छक्कों का यह रिकॉर्ड अभी और बड़ा होने वाला है.

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज के दौरान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के पड़ने का रिकॉर्ड बना था. तब 5 मैचों में कुल 74 छक्के जमे थे. आज (25 फरवरी) रांची टेस्ट के तीसरे दिन ध्रुव जुरेल ने बैक टू बैक छक्के जमाकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024: 75+ छक्के
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2023: 74 छक्के
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2014: 65 छक्के
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2019: 65 छक्के
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2014: 59 छक्के

रांची में दो पारियों में ही पड़ गए 13 छक्के
भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के पहले सेशन तक ही 13 छक्के पड़ गए. यहां इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 5 छक्के जमाए तो वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 8 छक्के जड़ दिए. भारत की ओर से अकेले ध्रुव जुरेल ने ही 4 शानदार छक्के लगाए. उन्होंने 90 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया रांची टेस्ट में इंग्लैंड को चुनौती देने की स्थिति में पहुंच गई है.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 307 रन पर खत्म हुई. इस तरह इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 46 रन की लीड है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: दिल्ली का होम ग्राउंड वाइजैग, 10 शहर और 21 मैच...जानिए आईपीएल 2024 के शेड्यूल में क्या है खास; जानें सबकुछ

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget