एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी का पहला टेस्ट खेलना संदिग्ध, छह हफ्तों का आराम जरूरी

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "मोहम्मद शमी का इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेल पाना संभव नहीं है. रिहैबिलिटेशन में छह हफ्ते लगेंगे. प्लास्टर हटने के बाद वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब में हिस्सा लेंगे."

मेलबर्न: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी का फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है, क्योंकि कलाई के फ्रेक्चर के बाद उन्हें छह हफ्ते के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गेंदबाजी वाले हाथ में फ्रेक्चर हुआ था.

दरअसल, भारतीय पारी की दौरान जब शमी बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद उनकी कोहनी में लगी थी. इसके बाद शमी रिटायर हर्ट हो गए थे. इस पारी में भारतीय टीम सिर्फ 36 रन ही बना सकी थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने ये टेस्ट आठ विकेट से जीत लिया था.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "मोहम्मद शमी का इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेल पाना संभव नहीं है. रिहैबिलिटेशन में छह हफ्ते लगेंगे. प्लास्टर हटने के बाद वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब में हिस्सा लेंगे."

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट से बाहर हुए शमी मंगलवार को भारत रवाना हो गए. बता दें कि भारतीय टीम पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी.

भारत के लंबे दौरे पर आ रही है इंग्लैंड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम फरवरी में चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है. इस सीरीज की शुरुआत पांच फरवरी को पहले टेस्ट के साथ होगी.

इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरूआत टेस्ट सीरीज से होगी. पहला टेस्ट पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम पहले मैच के अलावा दूसरे टेस्ट मैच की भी मेजबानी करेगा. दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी के बीच खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में और चौथा टेस्ट भी दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम- मोटेरा स्टेडियम में चार से आठ मार्च के बीच खेला जाएगा.

टी-20 सीरीज की शुरूआत 12 मार्च से होगी. 14, 16, 18 और 20 मार्च को बाकी के टी-20 मैच खेले जाएंगे. यह सभी मैच मोटेरा में ही होंगे, जिससे एक बात तय है कि यह नया भव्य स्टेडियम दोनों टीमों के लिए सबसे लंबे समय तक बायो बबल का काम करेगा.

इसी तरह वनडे सीरीज के लिए पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम बायो बबल बनेगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैच 23, 26 और 28 मार्च को इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

इंग्लैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है-

चार टेस्ट 

पहला टेस्ट : 5-9 फरवरी, चेन्नई

दूसरा टेस्ट : 13-17 फरवरी, चेन्नई

तीसरा टेस्ट : 24-28 फरवरी, अहमदाबाद (डे-नाइट टेस्ट)

चौथा टेस्ट : 4-8 मार्च, अहमदाबाद

पांच टी-20 मैच 

पहला टी-20 : 12 मार्च को अहमदाबाद में

दूसरा टी-20 : 14 मार्च को अहमदाबाद में

तीसरा टी-20 : 16 मार्च को अहमदाबाद में

चौथा टी-20 : 18 मार्च को अहमदाबाद में

पांचवां टी-20 : 20 मार्च को अहमदाबाद में

तीन वनडे मैच 

पहला वनडे : 23 मार्च को पुणे में

दूसरा वनडे : 26 मार्च को पुणे में

तीसरा वनडे : 28 मार्च को पुणे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget