एक्सप्लोरर

Mohammed Shami को वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं मिलने की असल वजह आई सामने

T20 World Cup: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बहस छिड़ी हुई थी. लेकिन शमी को स्टैंड बॉय प्लेयर्स की लिस्ट में ही जगह मिली.

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है. भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को टीम में जगह नहीं मिलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि मोहम्मद शमी को टीम में नहीं रखने की असल वजह अब सामने आ गई है.

दरअसल, मोहम्मद शमी पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर बहस छिड़ गई. इस बहस का असर ये हुआ है कि शमी को वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड बॉय प्लेयर्स में रखा गया है.

वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स ने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह दी है. एशिया कप में अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की और वह टीम में अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब रहे.

मोहम्मद शमी के पास है मौका

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्टर्स ऑस्ट्रेलियाई पिचों के मद्देनज़र शमी को टीम में रखना चाहते थे. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सिलेक्टर्स के बीच शमी और अश्विन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ टीम में अश्विन को चाहते थे और सिलेक्टर्स ने उनकी बात को तवज्जों दिया.

मोहम्मद शमी के लिए हालांकि टीम इंडिया में वापसी करने का बेहतरीन मौका है. शमी को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. शमी इन दोनों सीरीज में खेलकर अपना फॉर्म हासिल कर सकते हैं. अगर टी20 वर्ल्ड कप में कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उनके लिए टीम में जगह बनाने का रास्ता आसान रहेगा.

ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनने के लिए तैयार हैं डेविड वार्नर, बोर्ड से कहा- मेरा फोन यहां है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget