एक्सप्लोरर

IND vs AUS: गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा ने लूटी महफिल लेकिन शमी-सिराज की जोड़ी भी नहीं रही कम, जानें कैसा रहा परफॉर्मेंस

Shami and Siraj: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अब तक भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सिराज के हिस्से केवल 48 ओवर आए हैं. यहां इन्होंने 20.12 की औसत से 8 विकेट चटकाए हैं.

IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक स्पिनर्स का ही बोलबाला रहा है. खासकर भारतीय स्पिन जोड़ी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जमकर कहर बरपाया है. ऑस्ट्रेलिया के 40 में से 31 विकेट यही दोनों गेंदबाज लेकर गए हैं. हालांकि इसका यह मतबल बिल्कुल नहीं है कि मोहम्मद शमी और सिराज की तेज गेंदबाजी बेरंग रही है. इस जोड़ी ने भी नागपुर और दिल्ली टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों में मोहम्मद शमी को 7 और मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला है. पूरी तरह से स्पिन की मददगार विकेट पर शमी और सिराज की यह गेंदबाजी काबिल-ए-तारीफ रही है. सिराज को यहां जरूर एक ही विकेट मिला है लेकिन इसका बड़ा कारण यह भी है कि पूरी सीरीज में इस गेंदबाज के हिस्से महज 18 ओवर ही आए हैं. स्पिन ट्रैक होने की वजह से सिराज को कम ही गेंदबाजी दी गई. यहां खास बात यह भी है कि सिराज ने इस सीरीज में अपनी पहली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेज दिया था.

शमी ने जमकर बरपाया कहर
मोहम्मद शमी को अब तक जरूर कुछ ज्यादा ओवर फेंकने को मिले. शमी ने कुल 30 ओवर फेंके और 14.42 की औसत से 7 विकेट चटकाए. उन्हें औसतन हर 26 गेंदों पर एक विकेट हासिल हुआ. दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में तो वह स्पिनर्स पर भी हावी रहे थे. उन्होंने वहां 4 विकेट झटके थे.

भारतीय तेज गेंदबाजों के मुकाबले बेरंग रही ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलिंग
शमी और सिराज को मिलाकर देखा जाए तो भारतीय तेज गेंदबाजी जोड़ी ने 20.12 की औसत से विकेट चटकाए हैं जबकि इनके मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कमिंस और बोलैंड का बॉलिंग एवरेज 51 का रहा है. यहां बोलैंड को केवल नागपुर टेस्ट खेलने का मौका मिला था और वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे. जबकि दिल्ली टेस्ट में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र पेसर थे. पैट कमिंस को दोनों टेस्ट में कुल तीन ही विकेट मिल सके.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: क्या टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं थी नागपुर और दिल्ली की पिच? जानें ICC का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget