एक्सप्लोरर

मोहम्मद आमिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार, पॉपुलर क्रिकेट लीग में बिखरेंगे जलवा

मोहम्मद आमिर पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ विवाद के चलते चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन अब आमिर विवाद से आगे बढ़ते हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने जा रहे हैं. आमिर के अलावा शोएब मलिक भी इस लीग में हिस्सा लेंगे.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं. मोहम्मद आमिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स के साथ करार साइन किया है. यह पहला मौका है जब मोहम्मद आमिर सीपीएल में हिस्सा लेने जा रहे हैं. मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ विवाद के चलते पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

सीपीएल में पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नज़र आएंगे. आमिर के अलावा पाकिस्तान के ही अनुभवी आलराउंडर शोएब मलिक एक बार फिर से गयाना वॉरियर्स की ओर से मैदान पर उतरेंगे.

आमिर की बात करें तो स्टार तेज गेंदबाज का ट्वेंटी-ट्वेंटी रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है. आमिर ने 190 टी20 मैचों में 220 विकेट लिए हैं. आमिर इस समय इंग्लैंड की नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. आमिर साफ कर चुके हैं कि जब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा मैनेजमेंट में बदलाव नहीं होता वह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे. 

28 अगस्त से शुरू होगी लीग

सीपीएल 2021 का आयोजन 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होगा. इस सीजन में 33 मैच खेले जाएंगे और सभी मैचों का आयोजन सेंट किट्स एंड नेविस में होगा. सीपीएल की एक अन्य टीम जमैका तलावाहास ने हाल ही में आलराउंडर आंद्रे रसेल को अपनी टीम में रिटेन किया था. रसेल 2013 से ही जमैका तलावाहास का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन पिछले सीजन में रसेल और टीम के बीच रिश्तों में कुछ खटास की खबरें आई थीं. रसेल के अलावा कार्लोस ब्रैथवेट और रोवमन पॉवेल भी जमैका तलावाहास में होंगे.

वहीं, त्रिनिबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस सीजन में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलेंगे. नाइट राइडर्स ने अपनी मुख्य टीम को बरकरार रखा है, जिसमें उनके स्पिनर सुनील नरेन, अकील हुसैन और खैरी पियरे शामिल हैं. हालांकि टीम ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सिफर्ट को रिलीज कर दिया है. उनकी जगह दिनेश रामदीन को वापस लाया गया है.

BAN Vs SL: मुशफिकुर ने जड़ा शतक, बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ नाम की पहली वनडे सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथीशा पाथिराना IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? हैरान करने वाला अपडेट सामने आया
मथीशा पाथिराना IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? हैरान करने वाला अपडेट सामने आया
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप
IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget