एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ने कहा- दो या तीन साल में इसलिए खत्म हो जाएगा इंटरनेशनल करियर

इंग्लैंड के लिए बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने वाले इस खिलाड़ी ने अगले दो या तीन साल में ज्यादा क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की है.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट टूर्नामेंट्स का आयोजन नहीं हो रहा है. हालांकि लॉकडाउन के दौरान क्रिकेटर्स अपने भविष्य को लेकर बात कर रहे हैं. इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली का मानना है कि वह अभी दो या तीन साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं. मोइन ने कहा कि उनका करियर अब कम बचा है इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलने के इच्छुक हैं.

मोइन को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाद से खेल के लंबे प्रारूप में इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि मोइन अली ने खुद भी क्रिकेट से ब्रेक लेने का एलान किया था. लेकिन अब मोइन ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जाहिर की है.

मोइन ने कहा, "इस महामारी के बाद मैं जितना खेल सकता हूं खेलना चाहता हूं. इंटरनेशनल क्रिकेट मेरे लिए दो-तीन साल में खत्म हो जाएगा. मैं इसका ज्यादा से ज्यादा लुत्फ लेना चाहता हूं और ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहता हूं."

मोइन इंग्लैंड की उस टीम का हिस्सा थे जिसने बीते साल नाटकीय अंदाज में विश्व कप जीता था. मोइन ने इस पर कहा, "वह शानदार समय था. मुझे लगता है कि चार साल की सारी भावनाएं उमड़ आई थीं और काफी कुछ हो चुका था. हमारे ऊपर घर में जीतने का बहुत दबाव था."

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से मोइन अली खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और टेस्ट मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत अब 28 पर पहुंच गया है. मोइन अली ने इंग्लैंड के लिए 60 टेस्ट मैचों में 2782 रन बनाए हैं, जबकि 181 विकेट भी लिए हैं. मोइन अली इंग्लैंड के लिए 101 वनडे और 28 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच भी खेल चुके हैं.

कुलदीप यादव ने धोनी के बारे में की बात, कहा- वो फिट हैं और टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget