एक्सप्लोरर

'भारत को अपना पहला महिला विश्व कप जीतने के लिए...', मिताली राज ने ये क्या कह दिया

भारत के हाल के सीमित ओवरों के इंग्लैंड दौरे में युवा क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने अपनी छाप छोड़ी, और टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय तथा एकदिवसीय दोनों श्रृंखला जीतीं.

पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि अगर भारत आगामी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बड़े मैचों के दौरान अहम मौकों का फायदा उठाकर लय अपने पक्ष में कर ले तो वह लंबे समय से चले आ रहे खिताब के सूखे को खत्म कर सकता है.

मेजबान भारत अगले महीने होने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने पहले विश्व खिताब की तलाश में है क्योंकि वह 50 ओवर के प्रारूप के फाइनल में दो बार चूक चुकी है.

मिताली ने ‘आईसीसी डिजिटल’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि (भारत को) बड़े मैचों के दौरान उन छोटे मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यही वह संतुलन है जो दावेदार टीमों के बीच है. वे उन मौकों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने और लय को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती हैं और भारत को उन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है.’’

वर्ष 2005 और 2017 में भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने वाली मिताली का मानना है कि खिताब जीतने से देश में महिला क्रिकेट पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी बात होगी. मेरा मतलब है कि यह एक ऐसी चीज है जिसे सभी खिलाड़ी, चाहे कोई भी बल्ला उठाए, जो भी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हो, विश्व कप जीतना चाहेगा क्योंकि अभी तक भारत ने ऐसा नहीं किया है.’’

मिताली ने कहा, ‘‘हां, हम दो बार करीब पहुंचे हैं लेकिन अभी तक कप नहीं जीत पाए हैं. घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतना बहुत अच्छा होगा क्योंकि यह बिल्कुल अलग मंच है.’’

भारत के हाल के सीमित ओवरों के इंग्लैंड दौरे में युवा क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने अपनी छाप छोड़ी, और टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय तथा एकदिवसीय दोनों श्रृंखला जीतीं.

मिताली 22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति से विशेष रूप से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड में क्रांति गौड़ की प्रतिभा से काफी प्रभावित थी.’’ मिताली ने कहा, ‘‘वह डब्ल्यूपीएल (महिला प्रीमियर लीग) खेल चुकी हैं लेकिन उसके पास उतना अनुभव नहीं है.’’

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में वह जिस दृढ़ता से लगातार प्रयास और विकेट लेने की कोशिश करती है वह प्रभावशाली है और उसने (इंग्लैंड में) छह विकेट भी लिए हैं इसलिए मैं उन्हें घरेलू विश्व कप में खेलते हुए देखना पसंद करूंगी.’’

महिला विश्व कप 30 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत सह मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget