एक्सप्लोरर

Watch: 'इंडिया वालों से पैसे खाकर, वर्ल्ड कप में उन्हीं को हरा दे रहे...', मिचेल स्टार्क की वीडियो शेयर कर हरभजन ने लूटी महफिल

Mitchell Starc: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के ज़रिए ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ की एक वीडियो शेयर की, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे.

Mitchell Starc Viral Video, IPL 2024: मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं. स्टार्क को आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा था. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मिचेल स्टार्क ऐसा कहते हुए दिख रहे हैं 'इंडिया वालों से पैसा खाकर, वर्ल्ड कप में उन्हीं को हरा दे रहे.'

हालांकि हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया, वो डब वर्जन है. वीडियो में स्टार्क बात करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन बोल कोई और रहा है. वीडियो की शुरुआत डब आवाज़ के साथ होती है, जिसमें सुनाई देता है, "कोई ऐसा काम मिल जाए, दो महीने क्रिकेट खेलो इंडिया आकर, 25-30 करोड़ रुपये खाते में. कोई काम धाम-नहीं. बस एड में आकर हिंदी में डायलोग बोल दो. सोशल मीडिया टीम के लिए रील बना दो. हल्की-फुल्की फास्ट बॉलिंग कर दो."

सुरेश रैना ने किया रिएक्ट 

हरभजन ने इंस्टाग्राम के ज़रिए इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो पर सुरेश रैना ने हंसने वाली इमोजी कमेंट की. इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा, "भज्जी ने इसको अपलोड करने में कोई हिटकिचाहट नहीं की." एक यूज़र ने लिखा, "मज़ाक-मज़ाक में सच बोल दिया."

लंबे वक़्त बाद आईपीएल में करेंगे वापसी 

स्टार्क आईपीएल 2024 के ज़रिए लंबे वक़्त बाद टूर्नामेंट में वापसी करेंगे. उन्होंने आईपीएल का आखिरी मुकाबला 2015 में खेला था. इससे एक साल पहले यानी 2014 में स्टार्क ने आईपीएल डेब्यू किया था. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने अब तक कुल 27 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनकी 26 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 20.38 की औसत से 34 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.17 की  रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल में उनकी वापसी कैसी रहती है. 

 

ये भी पढ़ें...

Year Ender 2023: इस साल टेस्ट क्रिकेट में इन 10 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, टॉप-4 में सभी ऑस्ट्रेलियाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
श्रीलंका को मिला नया कप्तान, व्हाइट बॉल टीम की पहले भी संभाल चुका है कमान 
श्रीलंका को मिला नया कप्तान, व्हाइट बॉल टीम की पहले भी संभाल चुका है कमान 
भारतीय खिलाड़ी के शतक से अमेरिका ने जीता ICC लीग-2 का खिताब
भारतीय खिलाड़ी के शतक से अमेरिका ने जीता ICC लीग-2 का खिताब

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget