एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने लिया संन्यास, शाहीन अफरीदी के छुड़ाए थे छक्के

Matthew Wade: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अचानक संन्यास का एलान कर दिया है. वेड ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी की बंपर कुटाई की थी.

Matthew Wade Retirement News: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अचानक संन्यास का एलान कर दिया है. हालांकि, वेड ने अभी सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा है. यानी कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सीमित ओवर की क्रिकेट खेलते रहेंगे. इसके अलावा वह आईपीएल में भी खेलते दिखेंगे. 

36 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कहा है. वहीं वह अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट भी कभी नहीं खेलेंगे. वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट खेले. वहीं इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 165 मैच खेले. इस दौरान वेड ने लगभग 10 हजार रन बनाए. 

वेड ने लाल गेंद की क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह सफेद गेंद की क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. इस साल जून में खेले जाने वाले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर हो सकते हैं. उन्होंने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन अफरीदी को धोकर ऑस्ट्रेलिया को हारी हुई बाज़ी जिताई थी. वेड आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. 

क्या बोले मैथ्यू वेड?

मैथ्यू वेड ने अपने बयान में कहा, "सबसे पहले मैं अपने परिवार, अपनी वाइफ और बच्चों को उन बलिदानों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने मेरे क्रिकेट करियर के दौरान किए, क्योंकि मैंने एक रेड बॉल क्रिकेटर के रूप में ऑस्ट्रेलिया और दुनिया की यात्रा की. मैंने लॉन्ग फॉर्मेट के खेल से मिलने वाली चुनौतियों का पूरा आनंद लिया है. हालांकि, मैं सफेद गेंद वाला क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा, लेकिन अपने देश के लिए खेलते समय बैगी ग्रीन पहनना मेरे करियर का मुख्य आकर्षण रहा."

ऐसा रहा मैथ्यू वेड का करियर 

वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट में करीब 30 की औसत से 1613 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और पांच अर्धशतक निकले. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 165 मैचों में वेड के नाम करीब 41 की औसत से 9183 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 54 अर्धशतक निकले. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वेड ने 442 कैच और 21 स्टंपिंग किए. 

यह भी पढ़ें-

IPL 2024: दिल्ली में नहीं होगा कोई मैच, सिर्फ इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget