एक्सप्लोरर

गेंदबाजी में रिकॉर्ड बनाने वाले मलिंगा अब नेट बॉलर बन कर रह गए हैं

क्रिकेट के मैदान पर अपनी धारदार यॉर्कर के सहारे बड़े से बड़े बल्लेबाजों को पस्त करने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अब नेट बॉलर बनकर रह गए हैं.

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धारदार यॉर्कर के सहारे बड़े से बड़े बल्लेबाजों को पस्त करने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अब नेट बॉलर बनकर रह गए हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नए कोच चंडिका हाथुरुसिंघा के नेतृत्व में बांग्लादेश दौरे की तैयारी में जुटी श्रीलंकाई टीम में मलिंगा एक नेट बॉलर की तरह गेंदबाजी करते देखे गए. बांग्लादेश दौरे से पहले कुल 23 खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें मलिंगा का नाम नहीं है. लेकिन मलिंगा यहां हैं और नेट बॉलिंग कर रहे हैं.

क्रिकेट वेबसाइट इएसपीएन की मानें तो मलिंगा खुद हैरान हैं कि उनके साथ हो क्या रहा है. उन्होंने कहा, "जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरु किया तब से जब भी राष्ट्रीय टीम प्रैक्टिस सेशन में जाती रही है मैं नेट बॉलर के रूप में उनके साथ रहा हूं. आज भी मैं एक नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़ा हूं."

मलिंगा की चाहत है कि वो 2019 विश्व कप में टीम के साथ रहें और उस टूर्नामेंट के साथ ही क्रिकेट को अलविदा कह दें.

टीम से बाहर होने की वजह ढूंढ रहे मलिंगा ने कहा, "अगर वो मेरा चयन करते हैं तो मैं खेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा कि मुझे बाहर क्यों किया गया." उन्होंने कहा, "युवा खिलाड़ियों को आराम की जरूरत होती है क्योंकि उन्हें लंबा खेलना होता है लेकिन मेरे अंदर तो बस एक-दो साल का क्रिकेट बचा है ऐसे में आराम देने का कोई सवाल ही नहीं उठता."

मलिंगा भारत के खिलाफ सितंबर में हुए एक मात्र टी 20 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं. उसके बाद से उन्हें आराम का हवाला देकर टीम से बाहर कर दिया गया.

खराब फॉर्म में चल रहे मलिंगा ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा, "मैंने 10 मैच में तकरीबन 13 विकेट लिए. वो भी तब जब मैंने चोट के बाद वापसी की. मैं पिछले 14 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं. सिर्फ ये साल(2017) ऐसा रहा जहां मुझे विकेट कम मिले. हालाकि इस दौरान मेरी गेंदबाजी पर 12 कैच भी छूटे लेकिन अंत में उस खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया जिसने कैच की संभावना बनाई."

मलिंगा के नाम विश्व कप में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड है. मलिंगा ने 30 टेस्ट में 101,204 वनडे में 301 और 68 टी 20 में देश के लिए कुल 90 विकेट झटके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: शे होप की तूफानी फिफ्टी, वेस्टइंडीज के लिए बने 250 की उम्मीद; मुश्किल में भारत
Live: शे होप की तूफानी फिफ्टी, वेस्टइंडीज के लिए बने 250 की उम्मीद; मुश्किल में भारत
IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही रच दिया इतिहास, बना डाला सबसे बड़ा स्कोर
वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही रच दिया इतिहास, बना डाला सबसे बड़ा स्कोर
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget