एक्सप्लोरर

धोनी से जिम्मेदारी संभालने के लिये कोहली सही दौर में: अश्विन

धोनी से जिम्मेदारी संभालने के लिये कोहली सही दौर में: अश्विन

 


 


 


धोनी से जिम्मेदारी संभालने के लिये कोहली सही दौर में: अश्विन

चेन्नई: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी की शानदार कप्तान के रूप में तारीफों के पुल बांधे और कहा कि उनसे कप्तानी के काफी गुर सीखे जा सकते हैं.


 


उन्होंने यह भी कहा कि अब सभी प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले विराट कोहली भी कमतर नहीं है और वह उनकी जगह लेने के लिये सही दौर में हैं.


 


अश्विन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (धोनी) बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेगा, उसका कैरियर अद्भुत और शानदार था. बतौर कप्तान धोनी से नेतृत्व करने की कई सीख ली जा सकती है, यहां तक कि बड़े नेतृत्वकर्ताओं के लिये भी. ’’ एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पूछेंगे कि कोई भी धोनी की उपलब्धियों के स्तर की बराबरी कर सकता है या ऐसा प्रदर्शन कर सकता है तो यह एक अत्यंत कठिन काम है, निश्चित रूप से यह आसान नहीं होगा. ’’ 


 


यह पूछने पर कि वह कोहली की कप्तानी में बतौर गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह आगे के लिये तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह रोमांचक दौर होने वाला है, यह सब मुश्किल समय में एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत करना है. वह ऐसा खिलाड़ी है जो सुझाव मांगता है. ’’ 


 


टेस्ट गेंदबाजों की शीर्ष रैंकिंग पर काबिज इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘यह सवाल गलत है कि कोई (धोनी के बाद) आगे बढ़ने के लिये आगे आयेगा. कोई न कोई आयेगा. विराट कोहली भी कमतर नहीं है, अगर आप उसके पिछले एक साल के टेस्ट प्रदर्शन को देखो. वह जिम्मेदारी संभालने के लिये सही दौर में है. इसे देखते हुए ही, मुझे लगता है कि धोनी ने कोहली को जिम्मेदारी देने के बारे में सोचा. ’’ 


 


धोनी के सीमित ओवरों के प्रारूप से कप्तानी छोड़ने से संबंधित सवाल पूछने पर अश्विन ने कहा, ‘‘यह एक निजी फैसला है. मैं नहीं जानता कि मेरे इस बारे में बात करने का कोई मतलब है. यह पेशेवर दुनिया है और मैं कोई सुझाव नहीं दे सकता हूं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम भावनात्मक द्वंद में जा रहे हैं, यह एक निजी फैसला है, मुझे लगता है कि हमें इसका (धोनी के फैसले का) सम्मान करना होगा, यह मेरा उनके प्रति सम्मान दिखाने का तरीका है. ’’ 


 


धोनी के कप्तानी छोड़ने के भविष्य के बारे में उन्होंने याद दिलाया कि कैसे सौरव गांगुली ने ‘जुझारू जज्बे’ के नये युग की शुरूआत की थी, इस दौरान ही धोनी ने उपर बढ़ना शुरू किया था.


 


उन्होंने कहा, ‘‘गांगुली के बाद, तब महसूस किया गया कि उनके जैसा कोई भी होगा और यह सब सामान्य और भावनात्मक है, विशेषकर भारत एक भावनात्मक देश है. जब इतने शानदार खिलाड़ी खेल को छोड़ेंगे तो ऐसा होना लाजमी ही है. ’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget