एक्सप्लोरर

ओवल टेस्ट में ऐसा क्या हुआ? मोहम्मद सिराज को बीच मैदान में मांगनी पड़ी माफी; तस्वीर वायरल

Mohammed Siraj Catch Drop: भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बीच मैदान में माफी मांगनी पड़ी. जानिए उन्होंने ऐसा क्यों किया?

ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा था. जब इंग्लैंड की टीम इस टारगेट को चेज कर रही थी, तब एक मौके पर मोहम्मद सिराज हजारों फैंस के सामने साथी गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से माफी मांगते नजर आए. आखिर सिराज को क्यों करना पड़ा ऐसा? दरअसल यह मामला एक कैच छोड़ने से जुड़ा है, जिसे सिराज पकड़ लेते तो ओवल टेस्ट में चौथे विकेट के लिए टीम इंडिया को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती. सिराज और कृष्णा की तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

मोहम्मद सिराज ने क्यों मांगी माफी?

यह मामला इंग्लैंड की पारी के 35वें ओवर का है. प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करने आए और ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक ने हवाई शॉट लगाया, बाउंड्री पर खड़े मोहम्मद सिराज ने कैच पकड़ लिया था. गेंद सिराज के हाथों में थी, लेकिन खुद को संभालते वक्त उनका पैर बाउंड्री से टच हो गया. ब्रूक उस समय महज 19 के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे. यह कैच टीम इंडिया को इसलिए भारी पड़ा क्योंकि ब्रूक इस लेख को लिखे जाने तक ओवल टेस्ट में फिफ्टी पूरी कर चुके हैं.

दूसरी ओर प्रसिद्ध कृष्णा के चेहरे पर एक समय मुस्कान थी कि सिराज कैच लपक लेंगे, लेकिन जैसे ही सिराज बाउंड्री के भीतर घुसे वैसे ही कृष्णा के चेहरे पर मुस्कान निराशा में तब्दील हो गई. उसके बाद सिराज, कृष्णा के पास गए और दोनों ने हाथ भी मिलाया. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

द ओवल में कभी चेज नहीं हुआ है 300 का स्कोर

द ओवल मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के समक्ष 374 रनों का लक्ष्य रखा था. इतिहास गवाह है कि यहां टेस्ट क्रिकेट में कभी 300 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हो सका है. ओवल मैदान पर अब तक सबसे सफल रन चेज साल 1902 में आया था, जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 263 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया था.

यह भी पढ़ें:

'बतौर कप्तान 750 से ज्यादा रन...', सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को बताया खुद से बेहतर; जानें क्या कुछ कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget