एक्सप्लोरर

ICC हुआ गेंदबाजों पर मेहरबान, ODI का नया नियम बल्लेबाजों के लिए बना 'डेंजर'; यहां समझिए कैसे

ICC New Rules: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बहुत जल्द कुछ नए नियमों पर मुहर लगा सकता है. यहां जानिए ODI का नया नियम कैसे बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना साबित हो सकता है.

ICC New Rules 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) नए नियम बहुत जल्द लागू कर सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार वनडे क्रिकेट में 2 गेंदों वाले रूल में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है. पिछले कई सालों से यह मुद्दा उठता रहा है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में अब गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं बचा है. अब ये नया नियम लागू होता है तो यह गेंदबाजों के लिए मददगार रह सकता है. क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार ODI मैचों में अगले महीने से नए नियम लागू हो सकते हैं, लेकिन ये नए नियम हैं क्या और किस तरह से लागू किए जाएंगे.

सबसे पहले जानिए आखिर ICC कौन से नए नियम को लागू करने वाली है. दरअसल पुराने नियम के अनुसार किसी वनडे मैच की एक पारी में दोनों छोर से अलग-अलग गेंद से बॉलिंग की जाती थी. इसका मतलब प्रत्येक गेंद से 25-25 ओवर फेंके जाते थे. अब नया नियम लागू होता है तो उसके मुताबिक 1-34 ओवर तक दोनों छोर से 2 अलग-अलग गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा. मगर 35वें ओवर से फील्डिंग करने वाली टीम को दोनों में से एक गेंद का चयन करना होगा. 

गेंदबाजों पर मेहरबान ICC

जहां पहले दोनों गेंदों से 25-25 ओवर फेंके जाते थे, वहीं अब 35वें ओवर से सिर्फ एक ही बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा. अब सवाल है कि इससे आखिर गेंदबाजों को कैसे फायदा मिलेगा? दोनों छोर से नई गेंद का इस्तेमाल होने से ODI मैचों में रिवर्स स्विंग कम ही देखने को मिलने लगी थी, मगर इस नए नियम से आखिरी 10 ओवरों में रिवर्स स्विंग देखने को मिल सकेगी.

अक्सर सवाल उठाया जाता रहा है कि दोनों छोर से नई बॉल वाले रूल के कारण ODI मैचों में बल्लेबाजों का वर्चस्व बनने लगा था. वहीं किसी परिस्थिति में बीच मैच में गेंद को बदलना पड़ता है तो मैच की स्थिति अनुसार वैसी ही गेंद उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

ये है ICC चेयरमैन जय शाह का 'मेगा प्लान'! क्रिकेट के लिए खून-पसीना एक कर रहे; जानें पूरा मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget