एक्सप्लोरर

Pakistan vs Sri Lanka 2nd ODI: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा मैच, जानें कैसा रहेगा मौसम

PAK vs SL 2nd ODI: भारी बारिश के कारण पहला वनडे मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा.

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कराची में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ गया था जबकि आज होने वाले दूसरे मैच को भी एक दिन के लिए टाला जा चुका है.

दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे रविवार 29 सितंबर को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण इसे अब सोमवार को खेला जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से कराची में हो रही भारी बारिश के कारण मैदान की आउटफील्ड गीली हो गई है.

मैच एक दिन के लिए टालने का निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मिलकर लिया ताकि ग्राउंड स्टाफ को मैदान ठीक करने का अधिक समय मिले. शुक्रवार को भारी बारिश के कारण पहला मैच रद्द हो गया था.

पहले वनडे और रविवार को होने वाले मैच के लिए बिके टिकेट सोमवार को होने वाले मैच एवं सीरीज के तीसरे मैच के लिए वैध रहेंगे.

आपको बता दें कि साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही दुनिया की लगभग सभी बड़ी टीमें पाकिस्तान दौरे पर आने से बचती रही है. पाकिस्तान को अपने अधिकतर घरेलू मैच यूएई में खेलने पड़े हैं.

ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के बाद पाकिस्तान में इंटनेशनल की वापसी को एक नई दिशा मिलेगी. इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देकर श्रीलंका के 10 सीनियर क्रिकेटरों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया.

हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंकाई टीम को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने की गारंटी दी है. ऐसे में आज अगर मौसम मेहरबान रहा तो लंबे अरसे बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को अपने घर में एक शानदार वनडे मैच देखने को मिल सकता है.

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आज उम्मीद है दोनों टीमें बिना किसी रुकावट के मैदान पर उतर सकती है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को मौसम अच्छा रहेगा. पूरे दिन सूरज निकलेगा और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान 50 से 60 के बीच ह्यूमिडिटी की रहेगी. बादल के दूर रहने की ही उम्मीद जताई जा रही है.

कैसा रहेगा पिच का मिजाज

कराची का पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. ऐसे में आज एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. साल 2000 में इस मैदान पर 300 तक का स्कोर बना था. ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने में कोई संकोच नहीं करेगी.

टीम- (संभावित)

पाकिस्तान: फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सौहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर-कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, मोहम्मद हसनैन.

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने (कप्तान), शेनन जयसूर्या, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, इसुरू उडाना, लाहिरू कुमारा, नुवान प्रदीप, लक्ष्णन संदकन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget