एक्सप्लोरर

अस्पताल में भर्ती कपिल देव ने अपने चाहने वालों को दिया ये संदेश...

कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी की गयी और अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी की गयी और अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. इस महान क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बयान में लिखा, ‘वह उबरने की प्रक्रिया में हैं. ’’

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने वालों और उनके परिवार के प्रति समर्थन जताने वालों के प्रति एक संक्षिप्त बयान में आभार व्यक्त किया गया. बयान के अनुसार, ‘‘आप सभी का शुक्रिया. मैं आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हूं और उबरने की प्रक्रिया में हूं. ’’

दिल्ली के सुंदर नगर में रहने वाले कपिल (61 वर्ष) को गुरूवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां ओखला के फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट के आपात विभाग में ले जाया गया.

अस्पताल ने अपने शुरूआती बयान में सिर्फ सीने में दर्द का ही जिक्र किया था, लेकिन फिर ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, ‘‘कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था. उनकी जांच की गयी और रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गयी. ’’

इसके अनुसार, ‘‘इस समय वह डा. अतुल माथुर और उनकी टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं. उनकी हालत स्थिर है. उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. ’’ एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके.

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व विजेता महान आल राउंडर के तेजी से उबरने की कामना की जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं.

दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अपना ध्यान रखें. आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं.’’ विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘ आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा हूं. जल्दी ठीक हो जाइये पाजी. ’’

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं. हमेशा मजबूत रहिये. ’’बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

इस महान आल राउंडर के पूर्व साथी मदनलाल ने ट्वीट किया, ‘‘जिन्होंने भी जानने के लिये फोन किया, आपकी प्रार्थनायें परिवार को पहुंचा दी गयी हैं जिन्हें आभार के साथ लिया गया है. कैप्स (कपिल), स्वस्थ और मजबूत रहिये. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कपिल को बेचैनी की शिकायत के बाद समय पर अस्पताल ले जाया गया. डाक्टरों के अनुसार प्रक्रिया सफल रही और वह जल्द ही घर पहुंच जायेंगे. ’’

भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘आप ‘फाइटर’ हो और हम जानते हैं कि आप भी इस लड़ाई को जीत लोगे. ’’ वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाये हैं.

वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं. कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

कपिल के पूर्व साथी कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया, ‘‘बड़े दिल वाले हमारे कप्तान और कभी भी हार नहीं मानने वाले कपिल देव उबर गये हैं. भारतीय क्रिकेट के इस महानतम खिलाड़ी के लिये कुछ भी असंभव नहीं है. कपिल मेरे परम मित्र और बेहतरीन इंसान हैं. जल्द ही एक साथ खाना खायेंगे. ’’

एक अन्य विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, ‘‘ प्रिय पाजी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना करता हूं. प्लीज, जल्दी ठीक हो जाइये...क्रिकेट के बाद मुझे अब गोल्फ के कुछ गुर सीखने की जरूरत है. ’’ ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से मशहूर कपिल भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में शुरू हुई नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत की शादी की रस्में, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhishek Sharma की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया T20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
IND vs ENG: संजू सैमसन समेत 3 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, उप-कप्तान की जगह पर भी मंडराया खतरा
IND vs ENG: संजू सैमसन समेत 3 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, उप-कप्तान की जगह पर भी मंडराया खतरा
IND vs ENG: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे चमके, फिर भी पहले टी20 में सामने आईं टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां
IND vs ENG: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे चमके, फिर भी पहले टी20 में सामने आईं टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां
FIFA वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, Messi की टीशर्ट में वीडियो वायरल
FIFA वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, Messi की टीशर्ट में वीडियो वायरल

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
'तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल शुरू', संजय राउत का बड़ा आरोप
'तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल शुरू', संजय राउत का बड़ा आरोप
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget