एक्सप्लोरर

Kane Williamson ने छोड़ी न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया गया नया कैप्टन

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह अब टिम साउदी को न्यूजीलैंड टीम का नया टेस्ट कैप्टन बनाया गया है.

Kane Williamson Steps Down from Test Captainship: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है. केन की जगह अब न्यूजीलैंड टेस्ट टीम की कमान अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी संभालते हुए नजर आएंगे. हालांकि केन वनडे फॉर्मेट और टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की कप्तानी करना जारी रखेंगे.

केन ने कहा- यह सही समय है  
न्यूजीलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने को लेकर केन विलियमसन ने कहा कि ‘टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला करने का यह सही समय है. मैने टेस्ट टीम की कप्तानी की यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सबसे ऊपर लेवल का है और इसके कैप्टन के रूप में आए चुनौतियों का मैने आनंद लिया. कैप्टन के रूप में आपका काम और वर्कलोड बढ़ जाता है. करियर के इस मोड़ पर आकर मुझे लगा कि यह सही समय है कि मैं टेस्ट कप्तानी छोड़ दूं’.   

केन ने बनाया था न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियन
केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे महान टेस्ट कप्तानों में से एक हैं. दरअसल, केन की कप्तानी में ही कीवी टीम ने भारत को हराकर पहला टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था. वहीं उनके कप्तानी के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 38 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. जिसमें उन्होंने 22 बार टीम को जीत दिलाई और 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

टिम साउदी बने नए टेस्ट कैप्टन
केन विलियमसन के टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के बाद न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है. वह पाकिस्तान दौरे पर होने वाले टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं टीम के उपकप्तानी का जिम्मा टॉम लैथम संभालेंगे. आपको बता दें कि टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम के 31वें टेस्ट कप्तान बने हैं. इससे पहले वह टी20 इंटरनेशनल में टीम की कमान संभालते हुए नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

FIFA World Cup Semifinal: लगातार दूसरी बार फाइनल में पंहुचा फ्रांस, सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: रद्द हो जाएगा भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20, बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश
LIVE: रद्द हो जाएगा भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20, बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget