एक्सप्लोरर

ईशान किशन की वापसी को लेकर सवाल और ज्यादा गहराया, द्रविड़ की शर्त को नहीं किया पूरा

ईशान किशन ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था. लेकिन अब किशन की वापसी कब होगी इस सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी को लेकर सवाल और गहराता जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही ईशान किशन मैदान से दूर हैं. यह साफ नहीं है कि ईशान किशन की मैदान पर वापसी कब होगी. टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ईशान किशन जब वापसी करना चाहेंगे तो वह घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नज़र आ जाएंगे. लेकिन ईशान किशन अभी तक रणजी ट्रॉफी में झारखंड की ओर से खेलते हुए नज़र नहीं आए. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ईशान किशन ने मानसिक तनाव की वजह से टीम से नाम वापस ले लिया था.

ईशान किशन की वापसी को लेकर सवाल और गहरा तब हो गया जब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में उन्हें जगह नहीं मिली. इसके बाद सिलेक्टर्स ने पहले दो टेस्ट में भी ईशान किशन की बजाए ध्रुव जोरीयाल को मौका देने का फैसला किया. टेस्ट सीरीज में किशन को जगह नहीं मिलने पर जब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''किशन जब भी वापसी करना चाहेंगे तो वह घरेलू क्रिकेट में नज़र आ जाएंगे.''

किशन की वापसी पर सवाल

लेकिन किशन ने अभी तक झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए अपना नाम नहीं दिया है. किशन के नहीं खेलने का मतलब यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन मैचों के लिए भी उनकी टीम में वापसी नहीं होगी. यह सवाल भी गंभीर हो गया है कि क्या ईशान किशन इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नज़र आएंगे. हालांकि किशन के पास टी20 टीम में जगह बचाए रखने का मौका है. किशन अगर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं तो फिर उनकी टीम में वापसी की पूरी संभावना है. ऋषभ पंत के नहीं खेलने की स्थिति में किशन का टी20 वर्ल्ड कप में दावा और मजबूत हो जाएगा. ईशान किशन विकेटकीपिंग के साथ ओपनर की भूमिका निभाने का विकल्प भी देते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget