एक्सप्लोरर

IPL2017: पुणे के खिलाफ जीत का खाता खोलना चाहेंगे गुजरात लायंस

IPL2017: पुणे के खिलाफ जीत का खाता खोलना चाहेंगे गुजरात लायंस


राजकोट: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में शुरूआती दो मैच हारने के बाद गुजरात लायंस शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ अपना खाता खोलना चाहेगी. दोनों टीमों सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.


 


कोलकाता ने गुजरात को पहले मैच में 10 विकेटों से करारी हार दी थी, तो वहीं सनराइजर्स ने उसे दूसरे मैच में नौ विकेट से हराया था. गुजरात के लिए हालांकि, इस मैच में सबसे बड़ी राहत अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी है. जडेजा की वापसी टीम को नई मजबूती देगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की स्वास्थय टीम ने जडेजा को दो सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी थी. 


 


पुणे ने इस संस्करण की शुरूआत जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद अगले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. उसे बाकी के दो मैचों में पुणे को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने मात दी थी. अंतिम मैच में पेट खराब होने के कारण मैच नहीं खेलने वाले कप्तान स्टीवन स्मिथ और पिता के देहांत के बाद टीम का हिस्सा नहीं बनने वाले मनोज तिवारी इस मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं. 


 


पुणे ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा कीमत देकर खरीदा था लेकिन उन्होंने अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने अभी तक पुणे के लिए अच्छी गेंदबाजी की है और मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे हैं. 


 


दोनों टीमों को टूर्नामेंट में जीत की जरूरत है और इसी को देखते हुए यह मैच दोनों के लिए अहम होगा. 


 


टीमें (संभावित) :- 


 


राइजिंग पुणे सुपरजाएंट् : स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डैनियल ईसाई, अशोक डिंडा, लॉकी फग्र्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जांपा


 


गुजरात लायंस :- सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, ड्वयान ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, शदाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैक्कलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शोर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका और एंड्रयू टाई. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget