एक्सप्लोरर

करियर के अंत तक IPL खेलना चाहते हैं ग्लेन मैक्सवेल, लेकिन क्यों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ के लिए है अहम?

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवले ने आईपीएल 2024 से पहले कहा कि आईपीएल वो आखिरी टूर्नामेंट होगा, जिसे वो खेलेंगे.

Glenn Maxwell On IPL: ग्लेन मैक्सवेल ने इस बात को खुले शब्दों में बता दिया है कि वो अपने करियर के आखिर तक आईपीएल खेलना चाहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि आईपीएल शायद आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो वो खेलेंगे. जहां ज़्यादातर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स आईपीएल से परहेज करते हैं, लेकिन मैक्सवेल को इससे इतना लगाव क्यों है? मैक्सवेल ने बताया कि आईपीएल से उन्हें क्रिकेटिंग करियर मे बहुत फायदा मिला है, जिसके चलते वो इंडियन प्रीमियर लीग को इतनी तवज्जो देते हैं. 

अपने एक इंटरव्यू में मैक्सवेल ने बताया, “आईपीएल शायद वो आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो मैं खेलूंगा. मैं तब आईपीएल खेलना जारी रखूंगा, जब मैं चलने के काबिल भी नहीं बचूंगा.” बता दें कि आईपीएल से खासा लगाव रखने वाले ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी भी भारतीय मूल की हैं, जिनका नाम विनी रमन है. 

वहीं मैक्सवेल ने आईपीएल की अपनी ज़िंदगी में अहमियत बताते हुए कहा, “मैं हमेशा इसको लेकर बात करता हूं कि आईपीएल कितना शानदार टूर्नामेंट है. मैं जिन लोगों से मिला, जिन कोच का साथ मिला और जिन अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर्स के साथ कंघे से कंघा मिलाकर खेला, उससे मेरे करियर को बहुत फायदा पहुंचा. आप दो महीने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ रहते हैं, खेलते हैं और खेल पर बात करते हैं. इससे अच्छी सीख कहीं और नहीं मिल सकती है.”

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हैं हिस्सा

गौरतलब है कि मैक्सवेल फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं. उन्हें आरसीबी की टीम ने 2021 में अपना हिस्सा बनाया था. बैंगलोर के लिए वे अब तक 42 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 41 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 34.69 की औसत और 161.44 के स्ट्राइक रेट से 1214 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं. 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने 2012 में आईपीएल डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स की ओर से किया था. मैक्सवेल अब तक टूर्नामेंट में कुल चार टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस शामिल है.  

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024: ‘खिलाड़ियों को डायरेक्ट कॉन्टेक्ट...’, गुजरात टाइटंस में फेरबदल के बाद चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget