एक्सप्लोरर

IPL Auction 2023: ऑक्शन के हर बड़े पहलू का विश्लेषण, किसे मिलेगी मोटी रकम और कौन रह सकता है अनसोल्ड

IPL Auction: कोच्चि में आज (23 दिसंबर) दोपहर ढाई बजे IPL मिनी ऑक्शन शुरू होगा. 400 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी.

IPL Auction 2023 Live: IPL ऑक्शन (IPL Auction) अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है. 87 स्लाट्स के लिए 400 से ज्यादा खिलाड़ी नीलामी लिस्ट में शामिल हैं. फ्रेंचाइजी टीमों के पास कुल 206.5 करोड़ रुपए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा रकम (42.25 करोड़) तो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम रकम (7.05 करोड़) उपलब्ध है. यहां सनराइजर्स के पास सबसे ज्यादा स्लाट्स (13) भी खाली हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम खिलाड़ियों की जगह (5) बाकी है.

महंगे बिकने वाले दावेदार
सबसे महंगे बिकने वाले दावेदारों में पहला नाम इंग्लैंड के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर सेम करन का है. यही खिलाड़ी हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 'प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट' रहा था. बाएं हाथ के इस गेंदबाज की डिमांड सबसे ज्यादा होगी. इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर भी पैसों की बरसात हो सकती है. वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई पिछली सीरीज में लाजवाब रहे थे. बेन स्टोक्स और हैरी ब्रुक अन्य दो इंग्लिश ऑलराउंडर्स हैं जिन पर फ्रेंचाइजी बड़ा दांव खेल सकती हैं. इनके अलावा मयंक अग्रवाल और निकोलस पुरन को भी अच्छी कीमत मिल सकती है.

कौन-कौन रह सकते हैं अनसोल्ड
सनराइजर्स को अपनी कप्तानी में IPL चैंपियन बना चुके केन विलियमसन इस बार अनसोल्ड रह सकते हैं. सनराइजर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था और पिछले एक साल में वह टी20 क्रिकेट में बेरंग रहे हैं. उनके अलावा इंग्लैंड के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज जो रूट के भी बिकने की उम्मीद नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर-नाइल और अफगानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को भी खाली हाथ रहना पड़ सकता है. भारतीय खिलाड़ियों में वेटरन प्लेयर अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा और करुण नायर को निराशा झेलनी पड़ सकती है.

नीलामी में कौन सी टीम रहेगी सबसे ज्यादा रिलेक्स
नीलामी से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के पास एक अच्छी खासी टीम है. उसके पास महज 5 स्लाट्स खाली हैं, जबकि उसके पर्स में भारी-भरकम पैसा (19.45) करोड़ रुपए है. ऐसे में यह फ्रेंचाइजी बड़े इत्मिनान से नीलामी में हिस्सा लेंगी. यह टीम संभवतः एक या दो बड़े खिलाड़ी अपने पाले में कर सकती है.

किस फ्रेंचाइजी पर होगा सबसे ज्यादा दबाव
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 11 स्लाट्स खाली हैं और उसके पास महज 7.05 करोड़ रुपए बाकी हैं. यानी यह टीम किसी बड़े खिलाड़ी को शायद ही अपने पाले में कर सके. उसे बड़ी सूझ-बूझ के साथ खिलाड़ी चुनने होंगे.

किन भारतीय अनकैप्ड प्लेयर्स पर रहेगी खास नजरें
पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ऑलराउंडर सांविर सिंह मीडियम पेसर के साथ बड़े-बड़े छक्के लगा सकते हैं. तमिलनाडु के एन जगदीशन विजय हजारे ट्रॉफी में 5 शतक जड़ चुके हैं. विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले आकाश वशिष्ठ, हिमाचल के ही वैभव अरोड़ा जो गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं. इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के शाहरुख डार और मुज्तबा युसूफ पर भी फ्रेंचाइजी की नजरें टिकी होंगी.

यह भी पढ़ें...

IPL Auction Live Streaming: IPL 2023 के लिए होने वाली नीलामी कब और कहां देखें?

IND vs BAN: भारत के लिए आसान नहीं होगा मीरपुर टेस्ट, यहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दे चुकी है बांग्लादेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget