एक्सप्लोरर

IPL AUCTION 2018: मुश्किल में युवराज, बढ़ने लगा अनसोल्ड जाने का खतरा!

एक वक्त था जब इंडियन प्रीमियर लीग में युवराज सिंह सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे. लेकिन अब समय ऐसा आ गया है कि आईपीएल के 11वें सीजन के लिए शनिवार और रविवार को हो रहे मेगा ऑक्शन में कोई टीम उन्हें अपने साथ नहीं लेकना चाहती.

आईपीएल ऑक्शन 2018: एक वक्त था जब इंडियन प्रीमियर लीग में युवराज सिंह सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे. लेकिन अब समय ऐसा आ गया है कि आईपीएल के 11वें सीजन के लिए शनिवार और रविवार को हो रहे मेगा ऑक्शन में कोई टीम उन्हें अपने साथ नहीं लेकना चाहती.

टीम इंडिया को टी 20 विश्व कप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज की मौजूदा फॉर्म उनके लिए बड़ी मूसीबत बन सकता है.

भारतीय टीम में उनकी वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं और आईपीएल की ज्यादातर फ्रेंचाइजियों के उनके लिए बोली लगाने की होड़ में शामिल होने की संभावना कम है क्योंकि उनका बेस प्राइस ज्यादा है. दो बार विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे युवराज का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है.

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में युवराज ने मात्र 96 के स्ट्राइक रेट से 216 गेंद में 208 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 50 (40 गेंद), नाबाद 35 ( 35 गेंद), 8 ( 16 गेंद), 4 ( 8 गेंद), 21 ( 14 गेंद), 29 ( 25 गेंद), 40 ( 34 गेंद), 17 ( 33 गेंद) और 4 ( 11 गेंद) रन की पारियां शामिल हैं.

उनके लिए इससे भी ज्यादा बुरी बात यह है कि उन्होंने ज्यादातर मौकों पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की और कभी ऐसा नहीं लगा कि खेल पर उनका नियंत्रण है. पंजाब के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने का एक कारण उनकी धीमी बल्लेबाजी को भी बताया जा रहा है.

इस मुद्दे पर फ्रेंचाइजी टीमें आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही हैं लेकिन यह पता चला है कि युवराज का भविष्य इस बात पर भी निर्भर करेगा कि ऑक्शन के समय उन्हें किस पूल में रखा जाएगा.

आईपीएल से जुड़े एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा, ‘‘इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद ने युवराज को पिछली नीलामियों में ज्यादा कीमत में खरीदने के बाद उन्हें एक सीजन के बाद ही टीम बाहर कर दिया. क्योंकि वह अपनी कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम के 14 मैचों में यह साफ नहीं है कि युवराज में इतनी क्षमता बची है कि नहीं कि वह पांच या छह मैचों के नतीजे प्रभावित कर सकते हैं. उनकी गेंदबाजी भी पहले के मुकाबले अब कहीं नहीं ठहरती और फील्डिंग में भी गिरावट आयी है. अगर कोई उन्हें बेस प्राइस पर भी खरीदता है तो वह खुशकिस्मत होंगे. शायद किंग्स इलेवन पंजाब उनमें दिलचस्पी ले जिसके साथ उन्होंने शुरूआती तीन सीजन खेला था.’’

युवराज के खिलाफ एक और बात यह है कि गौतम गंभीर और हरभजन सिंह की तरह वह कप्तान के तौर पर नहीं देखे जा रहे क्योंकि किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए मैदान पर उतरने वाले 11 खिलाड़ियों में वह शामिल होंगे या नहीं यह भी तय नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? इंग्लैंड दौरे की मिलेगी सजा! एक्शन में BCCI
लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? इंग्लैंड दौरे की मिलेगी सजा! एक्शन में BCCI
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget