एक्सप्लोरर

SRH में मचेगी 21 करोड़ की हलचल? नए कोच के पुराने वीडियो से उठे सवाल, ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

21 करोड़ के दो फ्लॉप खिलाड़ियों को लेकर SRH में हलचल हो रही है. इन दो बड़े खिलाड़ियों को लेकर नए कोच वरुण एरोन के पुराने बयान ने अटकलें तेज कर दी हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन IPL 2025 में टीम के खराब प्रदर्शन से बेहद निराश हैं. अब IPL 2026 की तैयारी के दौरान ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीम मोहम्मद शमी और इशान किशन जैसे बड़े खिलाड़ियों को आने वाले ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. खास बात ये है कि टीम के नए गेंदबाजी कोच वरुण एरोन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे इस फैसले की अटकलें और तेज हो गई हैं.

शमी और इशान का प्रदर्शन बना सिरदर्द

SRH ने IPL 2025 की नीलामी में दो बड़े खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला था. टीम ने इशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये और मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.

मोहम्मद शमी ने 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 11.23 रहा है. खासकर पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 75 रन दिए थे, जो IPL इतिहास के सबसे खराब स्पेल्स में से एक है.

इशान किशन ने पहले मैच में शतक जरूर लगाया था, लेकिन उसके बाद वह 14 मैचों में सिर्फ 354 रन ही बना पाए. इस दौरान उनका औसत 35.40 रहा और सिर्फ एक अर्धशतक देखने को मिला.

वरुण एरोन के पुराने बयान से बढ़ी चर्चा

SRH ने IPL 2026 से पहले टीम में बदलाव की दिशा में पहला कदम उठाते हुए वरुण एरोन को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है, लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने IPL एक्सपर्ट के रूप में बड़ा बयान दिया था. इस वीडियो में ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो में वरुण एरोन कहते नजर आते हैं, “मेरा मानना है कि मोहम्मद शमी को अब रिलीज कर देना चाहिए. वह अपने करियर के आखिरी दौर में हैं और फिटनेस से जूझ रहे हैं. इशान किशन भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, उन्हें भी रिलीज कर देना चाहिए. इन दोनों खिलाड़ियों को अगले ऑक्शन में कम कीमत में खरीदा जा सकता है.” अब जबकि वरुण खुद SRH के कोच बन गए हैं, उनका यह बयान और ज्यादा गंभीरता से लिया जा रहा है.

काव्या मारन लेंगी बड़ा फैसला?

IPL 2025 में SRH का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिससे काव्या मारन बेहद खफा बताई जा रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वह IPL 2026 के लिए टीम को पूरी तरह से रीबिल्ड करने के मूड में हैं. शमी और इशान जैसे 21 करोड़ रुपये के कुल खर्च वाले खिलाड़ी टीम के लिए बोझ साबित हुए हैं, ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना हैरानी की बात नहीं होगी.

क्या SRH की टीम होगी पूरी रीसेट?

टीम में वरुण एरोन की एंट्री के बाद SRH अब नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गई है. ऐसे में अगले ऑक्शन से पहले कई और बड़े नामों को रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक टीम की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फैंस के बीच चर्चाएं जोरों पर हैं कि SRH आईपीएल 2026 में नई टीम और नए तेवर के साथ नजर आ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
England vs Argentina: अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget