एक्सप्लोरर

IPL 2024 Playoff Qualification Scenarios: RCB से हार के बाद बढ़ी Gujarat Titans की मुश्किलें, प्लेऑफ की आस अब गणित के सहारे!

Gujarat Titans: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में RCB ने GT को 4 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन लग रहा है.

Gujarat Titans Playoff Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है. शनिवार, 4 मई को आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से आसानी से हरा दिया. लेकिन इस हार के बाद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की रेस को लेकर मुश्किल में है.

अब मुश्किल है गुजरात टाइटंस का रास्ता
गुजरात टाइटंस अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की तरह ही प्लेऑफ की रेस में लगभग बाहर हो चुका है. सिर्फ 11 मैचों में 4 जीत और -1.320 की खराब नेट रन रेट के साथ उनके लिए आगे का रास्ता बहुत कठिन है. अगर गुजरात टाइटंस अपनी बाकी बची हुई सभी मैच जीत भी लेता है और 14 अंक हासिल कर लेता है, तब भी खराब नेट रन रेट उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. आपको बता दें कि इस हार के साथ गुजरात टाइटंस अब पॉइंट्स टेबल में 8वें से 9वें नंबर पर खिसक गई है.

शुबमन गिल ने बाकी मैच जीतने की बात कही
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शुबमन गिल ने कहा- "बहुत कुछ विकेट पर निर्भर करता है. आप शुरुआती ओवरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसा खेलना है. मुझे लगता है इस विकेट पर 170-180 रन का स्कोर अच्छा होता. पॉवरप्ले में हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने फर्क डाला. अगर हम जल्दी विकेट नहीं गंवाते तो हमारे पास एक और गेंदबाजी का विकल्प होता. यह आसान नहीं है. हमें अगले मैच से नई शुरुआत करनी होगी और गलतियों को नहीं दोहराना होगा. अब बस यही कोशिश है कि जितने मैच हो सके, उन्हें जीत लिया जाए."

गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला
गुजरात टाइटंस को अभी तीन मैच और खेलने हैं. 10 मई को उनका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. यह आईपीएल 2024 का 59वां मैच है. 13 मई को मैदान पर गुजरात टाइटंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. यह आईपीएल 2024 का 63वां मैच है. इसके बाद आईपीएल 2024 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. जो 16 मई को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मैक्सवेल की लगा दी क्लास, बताया सबसे ओवर रेटेड प्लेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget