एक्सप्लोरर

IPL 2024 Auction: वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड नीलामी में हुए मालामाल, सनराइजर्स हैदराबाद ने करोड़ों में खरीदा

IPL 2024 Auction, Travis Head: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2024 की ऑक्शन में मालामाल हो गए. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख में खरीदा.

IPL 2024 Auction, Travis Head: 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ मैच विनिंग शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में मोटी रकम मिली. उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लंबी होड़ दिखी. हालांकि, अंत में हैदराबाद ने हेड को अपनी टीम में शामिल किया.

2 करोड़ बेस प्राइज वाले ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उनके लिए 6 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई, लेकिन हैदराबाद ने मोटी रकम देकर हेड को अपनी टीम में शामिल कर लिया. 

बता दें कि ट्रेविस हेड को पिछले साल यानी आईपीएल 2023 की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था. वह आईपीएल 2023 की ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ शतक और फिर टी20 सीरीज में कुछ तूफानी पारियां खेलने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि हेड को करोड़ों रुपये मिलेंगे. 

रोवमैन पॉवेल बिके बहुत महंगे

राजस्थान रॉयल्स ने रोवमैन पॉवेल को 7.40 करोड़ की कीमत में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. पॉवेल की बेस प्राइज़ 1 करोड़ रुपये की थी. इससे पिछले सीज़न में पॉवेल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. दिल्ली ने 2023 में पॉवेल को 2.80 करोड़ की प्राइज़ में खरीदा था, लेकिन 2024 आईपीएल से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था. अब राजस्थान ने उन पर बड़ी बोली लगाते हुए अपने खेमें में शामिल कर लिया है. 

हैरी ब्रूक को मिले सिर्फ 4 करोड़ रुपये

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में खरीदा. आईपीएल ऑक्शन के पहले सेट में ही हैरी ब्रूक का नाम था. इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज का नाम आते ही दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई. दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी इस खिलाड़ी के लिए बोली लगाई थी, लेकिन अंत में दिल्ली की टीम ने ही इस खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget