एक्सप्लोरर

IPL 2024 Auction: ऑक्शन में पंजाब किंग्स का बॉलर्स पर होगा फोकस! इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है टीम

Punjab Kings IPL 2024: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 से पहले कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है. टीम अब ऑक्शन में बॉलर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है.

Punjab Kings IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए दुबई में 19 दिसंबर को ऑक्शन होगा. इसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी तैयार हैं. मिनी ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे. इसमें 214 इंडियन प्लेयर्स हैं. अगर आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की बात करें तो वह इस बार गेंदबाजों पर फोकस कर सकती है. कगीसो रबाडा और अर्शदीप सिंह के अलावा कोई बड़ा गेंदबाज नहीं है. अर्शदीप भी युवा ही हैं.

पंजाब की रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें बतौर गेंदबाज कगीसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, राहुल चाहर और विद्वत कवेरप्पा को मौका दिया गया है. सैम कर्रन एक अच्छे ऑलराउंडर हैं. वे बॉलिंग में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. लेकिन फिर भी टीम को गेंदबाजों की जरूरत पड़ सकती है. पंजाब के पास 2 विदेशी खिलाड़ियों के साथ कुल 8 स्लॉट उपलब्ध हैं. उसके पर्स में करीब 29.10 करोड़ रुपए हैं. 

पंजाब शार्दुल ठाकुर पर दांव लगा सकती है. शार्दुल के साथ-साथ वानिंदु हसरंगा भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं. शार्दुल की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 86 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 89 विकेट झटके हैं. शार्दुल का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. शार्दुल विकेट लेने के साथ रन बनाने में भी नहीं चूकते हैं. वे एक अर्धशतक लगा चुके हैं. शार्दुल ने 34 पारियों में 286 रन बनाए हैं.

श्रीलंकाई क्रिकेटर हसरंगा भी पंजाब के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. उन्होंने 26 आईपीएल मैचों में 35 विकेट झटके हैं. इस दौरान एक मैच में 18 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. हसरंगा का टी20 इंटरनेशनल में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 58 मैचों में 91 विकेट झटके हैं. हसरंगा ने आईपीएल के अगले सीजन में कमाल दिखा सकते हैं. उन पर टीमें बड़ी बोली भी लगा सकती हैं. 

यह भी पढ़ें : Watch: IPL 2024 की तैयारी के लिए मैदान पर लौटे शिखर धवन, प्रैक्टिस के दौरान खेले होश उड़ाने वाले शॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget