एक्सप्लोरर

IPL 2023 Auction: नीलामी में नहीं शामिल होंगे CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग, जानिए क्या है वजह

IPL Auction 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से लेकर कई अन्य विदेशी कोच नीलामी के लिए भारत नहीं आएंगे. जानिए इसका कारण.

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी 23 दिसंबर को होने वाली है और इसमें चेन्नई सुपर किंग्स को उनके विदेशी सपोर्ट स्टॉफ की गैरमौजूदगी में ही हिस्सा लेना होगा. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से लेकर अन्य कई विदेशी कोच नीलामी के लिए भारत नहीं आएंगे, क्योंकि नीलामी का आयोजन क्रिसमस के करीब हो रहा है. हालांकि, ये सभी लोग अपने घरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहेंगे.

टीम के CEO काशी विश्वनाथन ने बताया, “स्टीफन फ्लेमिंग नीलामी में हमें ज्वाइन नहीं करेंगे. क्रिसमस की तैयारियों के चलते हमारे कोई भी विदेशी स्टॉफ नीलामी के लिए कोच्चि में मौजूद नहीं होंगे. वे सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ज्वाइन करने वाले हैं.”

नीलामी को आगे बढ़वाना चाहती थी टीमें

टीमों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से नीलामी की तारीख को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन बोर्ड ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया. हालांकि, बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का विकल्प जरूर प्रदान कर दिया है जो अब तक नीलामी के लिए नहीं दिया जाता था. नीलामी के समय फ्रेंचाइजियां फोन कॉल के जरिए किसी से जुड़ सकती थीं, लेकिन अब पहली बार वीडियो के जरिए जुड़ने की सुविधा प्रदान की गई है.

नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 405 खिलाड़ियों को फाइनल लिस्ट में जगह मिली है. 136 विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है जिनके भाग्य का फैसला नीलामी में होगा. सभी टीमों को मिलाकर कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे अधिक तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम पैसे होंगे.

यह भी पढ़ें:

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 189 रनों का लक्ष्य, एलीसे पेरी ने तूफानी फिफ्टी से पलटा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget