एक्सप्लोरर

IPL 2022: ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं ये 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय

IPL 2022 का आगाज़ 26 मार्च से होगा. 15वें सीज़न का पहला मैच CSK और KKR के बीच खेला जाएगा. जानिए इस सीज़न में कौन ऑरेंज कैप जीत सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का बिगुल बज चुका है. आईपीएल 2022 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में लीग स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाएंगे. सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. इससे पहले जानिए इस सीज़न में कौन ऑरेंज कैप जीत सकता है.

1- केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के सबसे बड़े दावेदार हैं. राहुल ने पंजाब किंग्स से खेलते हुए आईपीएल 2020 और 2021 में 600 से ज्यादा रन बनाए थे. वहीं आईपीएल 2019 में उनके बल्ले से 593 रन निकले थे. वह लगातार इस लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2022 में राहुल सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं. 

2- ग्लेन मैक्सवेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले सीज़न में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल भी आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार हैं. मैक्सवेल के बल्ले से आईपीएल 2021 में 144.10 के स्ट्राइक रेट से 513 रन निकले थे. 

3- ईशान किशन

विस्फोटक बल्लेबाज़ ईशान किशन इस साल बतौर ओपनर खेलेंगे. नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा है. इस बार क्विंटन डिकॉक मुंबई का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज़ करेंगे. किशन इस साल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं. 

4- डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर के लिए आईपीएल 2021 एक भयावह सपने की तरह रहा था. लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वॉर्नर इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. वॉर्नर ने जिस तरह 2021 टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करके अपने आलोचकों की मुंहतोड़ जवाब दिया था. वैसे ही वह आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप जीतकर आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे. 

5- विराट कोहली

भले ही विराट कोहली की फॉर्म ठीक नहीं चल रही है. उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं, लेकिन उनका औरा इतना बड़ा हो गया है कि अब 50-60 रनों की पारियां उनके कद के आगे बौनी लगती हैं. हालांकि, इस साल वह अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब दे सकते हैं. ऐसे में किंग कोहली का इस लिस्ट में शामिल होना लाज़िमी है. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: इस खिलाड़ी को मिल सकती है RCB की कप्तानी, 12 मार्च को होगी घोषणा; डिविलियर्स होंगे मेंटॉर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget