एक्सप्लोरर

IPL 2019: कोलकाता के सहायक कोच साइमन कैटिच ने टीम में तनाव की बात कुबूल की

IPL 2019: साइमन कैटिच ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार उनकी रवानगी का अहम कारण रही, जिससे आखिरी मैच करो या मरो का हो गया और वानखेड़े स्टेडियम पर उनकी टीम का रिकॉर्ड वैसे भी खराब रहा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच साइमन कैटिच ने स्वीकार किया कि आईपीएल में मैदान पर उनकी टीम में तालमेल का अभाव था और लगातार छह हार के बाद सब कुछ बदलता चला गया. दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को हराना था, लेकिन टीम नौ विकेट से हारकर बाहर हो गई. कैटिच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर तनाव था. पिछले कुछ मैचों से यह दिख रहा था. हमें एक ईकाई के रूप में इसका समाधान निकालना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में टीम की एकजुटता सबसे अहम है और केकेआर को हमेशा इस पर गर्व रहा है. यह काफी सफल टीम है और हम आगे बेहतर प्रदर्शन के लिये पूरा प्रयास करेंगे.’’ इससे पहले स्टार हरफनमौला आंद्रे रसल ने उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजे जाने समेत कप्तान दिनेश कार्तिक द्वारा लिये गए कुछ फैसलों की आलोचना की थी. कैटिच ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार उनकी रवानगी का अहम कारण रही, जिससे आखिरी मैच करो या मरो का हो गया और वानखेड़े स्टेडियम पर उनकी टीम का रिकॉर्ड वैसे भी खराब रहा है. आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रविवार को वानखेड़े मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स को 23 गेंद बाकी रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 133 रन ही बना पाई. मुंबई ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर शान से अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया. रोहित ने 48 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाये जिसमें आठ चौके शामिल हैं. उन्होंने क्विंटन डिकाक (23 गेंदों पर 30) के साथ पहले विकेट के लिये 46 और सूर्य कुमार यादव (27 गेंदों पर नाबाद 46) के साथ दूसरे विकेट के लिये 88 रन की अटूट साझेदारी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget