एक्सप्लोरर

RCB vs MI: गेंदबाजों के कमाल से आरसीबी ने मुंबई इंडियन्स को 14 रन से हराया

टी 20 क्रिकेट में एक नोबॉल की कीमत मिचेल मैक्लेनेघन समझ गए होंगे. मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का अंतिम ओवर ले कर आए मैक्लेनेघन ने छठी गेंद पर नोबॉल फेंकी जिसके बदले दो गेंद पर 13 रन बने. मुंबई के लिए ये 13 रन भारी पड़े और उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा.

आरसीबी के लिए टिम साउदी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव की तिकड़ी ने धारदार गेंदबाजी कर जीत में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ आरसीबी ने नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखा है.

आरसीबी के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम हार्दिक पंड्या (50) के अर्धशतक के बावजूद साउदी (25 रन पर दो विकेट), सिराज (28 रन पर दो विकेट) और उमेश (29 रन पर दो विकेट) की सटीक गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी.

आरसीबी ने इसके साथ ही मौजूदा सीजन में मुंबई के खिलाफ उसी के मैदान पर मिली 46 रन की हार का बदला भी चुकता कर दिया.

इससे पहले आरसीबी के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा (45), ब्रैंडन मैकुलम (37) और कप्तान विराट कोहली (32) ने जमने के बाद विकेट गंवाए. कोलिन डि ग्रैंडहोम (10 गेंद में नाबाद 23 रन, तीन छक्के) ने मिशेल मैकलेनाघन के पारी के अंतिम ओवर में तीन छक्के सहित 24 रन जुटाकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 167 रन तक पहुंचाया.

हार्दिक मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 22 रन पर एक विकेट) और कृणाल पंड्या (चार ओवर में 24 रन) ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई.

इस जीत के साथ आरसीबी के आठ मैचों में तीन जीत से छह अंक हो गए हैं और टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियन्स के आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हैं और उसकी नॉकआउट में जगह बनाने की राह अब काफी मुश्किल हो गई है. मुंबई सातवें पायदान पर है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. साउदी ने पहले ही ओवर में इशान किशन (00) का बोल्ड किया जिसके बाद उमेश यादव ने चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (09) और कप्तान रोहित शर्मा (00) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 21 रन किया.

मुंबई की टीम ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 40 रन बनाए.

युजवेंद्र चहल की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक कीरोन पोलार्ड (13) का कैच लपकने में नाकाम रहे लेकिन मोहम्मद सिराज के अगले ओवर में उन्होंने अपनी इस गलती की भरपाई कर दी.

जेपी डुमिनी (23) और हार्दिक पंड्या पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़कर विकेटों के पतन पर विराम लगाया. डुमिनी हालांकि 12वें ओवर में गैरजरूरी दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए.

मुंबई की टीम की उम्मीदें इसके बाद पंड्या बंधुओं हार्दिक और कृणाल पर टिकी थी. दोनों ने 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया.

मुंबई को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 62 रन की जरूरत थी. कृणाल ने ग्रैंडहोम पर छक्का जबकि हार्दिक ने दो चौके मारे.

साउदी के 18वें ओवर में हालांकि सिर्फ पांच रन बने जिससे मुंबई को अंतिम दो ओवर में 30 रन की दरकार थी.

सिराज ने 19वें ओवर में कृणाल (23) को मनदीप के हाथों कैच कराया. इस ओवर में सिर्फ पांच रन बने. हार्दिक ने इस बीच एक रन के साथ 41 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

साउदी के अंतिम ओवर में मुंबई को 25 रन की जरूरत थी. साउदी ने पहली ही गेंद पर हार्दिक को पवेलियन भेजकर मुंबई की उम्मीद तोड़ी. मुंबई की टीम इस ओवर में 10 रन ही बना सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget