एक्सप्लोरर

धोनी ने खोला राज,क्यों ब्रावो से पहले बल्लेबाजी करने आते हैं जडेजा

अंतिम के ओवरों में जडेजा ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इसके बाद जडेजा की बल्लेबाजी क्रम को लेकर कईयों ने सवाल उठाए. इन सवालों का जवाब खुद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने दिया.

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रनों से हार मिली थी. 198 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चेन्नई की टीम अंत में 5 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी. चेन्नई की हार के बाद एक ही सवाल सबके जेहन में उठ रहे थे कि इन फॉर्म बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो की जगह इस मैच में रविन्द्र जडेजा को क्यों पहले भेजा गया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की थी ऐसे में उनके ऊपर खेलने की संभावना बढ़ती दिख रही थी लेकिन अगले दोनों मैच में जडेजा ब्रावो से पहले बल्लेबाजी करने उतरे. किंग्स के खिलाफ मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी ने 44 गेंदों में 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी लेकिन इसके बाद भी टीम को हार मिली.

अंतिम के ओवरों में जडेजा ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इसके बाद जडेजा की बल्लेबाजी क्रम को लेकर कईयों ने सवाल उठाए. इन सवालों का जवाब खुद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने दिया. धोनी ने कहा कि वो चाहते हैं कि जडेजा टीम में मैच फिनिशर की भूमिका निभाए.

उन्होंने कहा, 'मैच के समय डग आउट में कोच स्टीफन फ्लेमिंग ही बल्लेबाजी क्रम को लेकर फैसला लेते हैं, हम उनके फैसलों के साथ-साथ ये भी चाहते हैं कि जडेजा बल्लेबाजी में टीम को फायदा पहुंचाए. हमें उन पर भरोसा है और बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण उन्हें ऊपर भेजा जाता है ताकि गेंदबाजों को लाइन में दिक्कत हो.'

ब्रावो को टीम का मजबूत पक्ष बताते हुए धोनी ने कहा, 'अगर मैदान पर जडेजा अपनी भूमिका नहीं निभा पाते हैं तो नीचे हमारे पास ब्रावो हैं, उन्हें हर परिस्थिति में खेलने का अनुभव है लेकिन टीम को जडेजा से काफी उम्मीदें हैं.' उन्होंने कहा, 'सुरेश रैना ऊपरी क्रम में आते हैं और जडेजा पांचवें या छठे नंबर पर. बाएं हाथ के बल्लेबाजों को लेकर गेंदबाज टीम थोड़ी परेशान रहती है और हमारी कोशिश उसी परेशानी में जीत तलाशने की है.'

धोनी ने आगे कहा कि टीम को जडेजा पर भरोसा है और मैनेजमेंट चाहती है कि जडेजा इसका इस्तेमाल करे ताकि टीम के साथ-साथ उनका भी मनोबल बढ़े.

आपको बता दें कि आईपीएल शुरू होने से पहले जडेजा ने कहा था कि धोनी चाहते हैं कि वो बल्लेबाजी में ऊपर आएं और एक मैच फिनिशर की भूमिका निभाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget