एक्सप्लोरर

INDvsWI: जेसन होल्डर के 'पंच' के आगे 11 रनों से पस्त हुई टीम इंडिया


INDvsWI: जेसन होल्डर के 'पंच' के आगे 11 रनों से पस्त हुई टीम इंडिया

नार्थ साउंड (एंटिगा): भारत और विंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच वेस्टइंडीज़ ने अपने नाम कर लिया है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रनों से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है. फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में रविवार को विंडीज के 190 रनों के आसान लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 49.4 ओवरों में महज़ 178 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. 


विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन मेजबान टीम नौ विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी. 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारत ने शुरूआत में शिखर धवन (5) और कप्तान विराट कोहली (3) के रूप में अपने दो विकेट खोए. धवन को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर 10 के कुल स्कोर पर अल्जारी जोसेफ ने आउट किया. कोहली को विपक्षी कप्तान जेसन होल्डर ने 25 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा.


भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी ने बनाए. दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दोनों ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की. रहाणे ने जहां 91 गेंदों में 60 रन बनाए, वहीं धोनी ने 114 गेंदों में 54 रन बनाए. रहाणे इस सीरीज में एक शतक भी लगा चुके हैं.


उन्होंने चौथे विकेट के लिए धोनी के साथ 54 रनों की अहम साझेदारी की. फिर धोनी ने हार्दिक पांड्या (20) के साथ छठे विकेट के लिए 43 रन जोड़े. एमएस धोनी ने 114 गेंदों में 54 रन बनाए, लेकिन वह 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए और मैच भारत के हाथ से फिसल गया. भारत के 6 बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छू सके.


वेस्ट इंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज़्यादा पांच विकेट लिए. वो मैन ऑफ़ द मैच भी बने.


इससे पहले, विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंग्थ के कारण खुलकर नहीं खेल पाए और मेजबान टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी.


विंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही. उसने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 15.2 ओवर लिए. इस मैच में ओपनर जोड़ी एविन लुइस और काइल होप ने 35-35 रन बनाए. वहीं, रोस्टन चेस ने 24, शाई होप ने 25,  कप्तान जेसन होल्डर ने 11, पावेल ने 2, एशले नर्स 4 और देबेंद्र बिशु ने 15 रनों का योगदान दिया.


भारत की तरफ से उमेश यादव और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप को दो सफलता मिली. 2015 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे मोहम्मद शमी किफायती साबित हुए. उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में दो मेडेन ओवर फेंके और 33 रन दिए.


विंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही. उसने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 15.2 ओवर लिए. एविन लुइस (35) और काइल होप (35) की सलामी जोड़ी रनों के लिए संघर्ष कर रही थी. 57 के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने इस जोड़ी को तोड़ा. उन्होंने काइल को केदार जाधव के हाथों कैच कराया.


बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कुलदीप ने लुइस की पारी का अंत 80 के कुल योग पर किया. यहां से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. रोस्टन चेस (24) रंग में आते इससे पहले ही कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. शाई होप भी 25 रनों की अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और पांड्या का दूसरा शिकार बने. वह 136 के कुल स्कोर पर आउट हुए.


कप्तान होल्डर ने 11 रनों का योगदान दिया. वह कुलदीप यादव की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए. कुछ देर बाद केरन पावेल (2) भी पवेलियन लौट गए. एशले नर्स (4) और देबेंद्र बिशु 15 रनों का योगदान द सके. जोसेफ पांच और केसरिक विलियम्स दो रन बनाकर नाबाद लौटे.


भारत की तरफ से उमेश यादव और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप को दो सफलता मिली. 2015 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे मोहम्मद शमी किफायती साबित हुए. उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में दो मेडेन ओवर फेंके और 33 रन दिए. 


पांचवा और आखिरी वनडे जमैका में छह जुलाई को खेला जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर
बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी

वीडियोज

Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget