एक्सप्लोरर

INDvsPAK: टीम इंडिया के 'तूफान' में उड़े पाकिस्तान के सामने 324 रनों का लक्ष्य


INDvsPAK: टीम इंडिया के 'तूफान' में उड़े पाकिस्तान के सामने 324 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली/बर्मिंघम: शानदार शुरूआत के बाद विराट कोहली और युवराज सिंह की आतिशी पारियों की मदद से बर्मिंघम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 324 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है. चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. लेकिन बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाज़ों के दमदार खेल से 48 ओवरों में 319 रन बना डाले. जिसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक पाकिस्तान को 48 ओवरों में 324 रनों का लक्ष्य मिला है. 


टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बेहतरीन शुरूआत दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार 136 रनों की साझेदारी कर डाली. इस दौरान बारिश की वजह से मैच में बार-बार रूकावट देखी गई. इस दौरान दोनों बल्लेबाज़ों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए. इसके बाद शिखर धवन 25वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर कैच आउट हो गए. धवन ने 65 गेंदों पर 68 रन बनाए. 


धवन के विकेट के बाद बारिश ने मैच में एक बार फिर खलल डाली और फिर मैच में विलंब देखा गया. जिसके बाद मैच को 48-48 ओवर का कर दिया गया. 


बारिश रूकने के बाद मैदान पर वापस बल्लेबाज़ी के लिए आए टीम इंडिया के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की. जिसके बाद एक तेज़ रन लेने की कोशिश में रोहित शर्मा रन-आउट हो गए. रोहित 91 रन बनाकर आउट हुए. 


रोहित शर्मा के विकेट बाद मैदान पर आए युवराज सिंह ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम के स्कोर को रफ्तार दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने तूफानी रफ्तार में पहले टीम के स्कोर को 200 और फिर 250 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन अंतिम ओवरों में स्कोर बढ़ाने की कोशिश में एलबीडब्लयू आउट हो गए. युवी ने 32 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली. जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया. 


लेकिन पारी की असली तूफान आया अंतिम ओवरों में जब कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर हार्दिक पांड्या ने महज़ 10 गेंदों में 34 रन जोड़ डाले. विराट कोहली ने महज़ 68 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए. वहीं अंतिम ओवर में 3 छक्कों के साथ हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों पर 20 रन बनाए. 


भारतीय टीम ने 48 ओवरों में 319 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
इंग्लैंड ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget