एक्सप्लोरर

INDvsNZ: आखिरी टी-20 मुकाबले के लिए तैयार है भारत और न्यूजीलैंड की टीम, बारिश डाल सकती है खलल

तिरुवनंतपुरम में मंगलवार खेले जाने वाले अंतिम और निर्णायक टी-20 मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा है. सोमवार को यहां जोरदार बारिश के बाद यह खतरा और भी बढ़ गया है.

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में मंगलवार खेले जाने वाले अंतिम और निर्णायक टी-20 मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा है. सोमवार को यहां जोरदार बारिश के बाद यह खतरा और भी बढ़ गया है. सोमवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश हुई है और ऐसे में मैच का आयोजन को खतरे में है. दोनों टीमों के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा.

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार शाम सात बजे से अंतिम और निर्णायक टी-20 मैच खेला जाएगा, जिसके 40,000 से भी अधिक टिकट बिक चुके हैं.

आपको बता दें कि तिरुवनंतपुरम में पिछला इंटरनेशनल मैच 25 जनवरी, 1988 को खेला गया था. ऐसे में मंगलवार को खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं.

दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का स्कोर 1-1 से बराबर है और ऐसे में यह तीसरा मैच सीरीज की विजेता टीम का फैसला करेगा. हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है.

इस बीच, स्टेडियम के आस-पास रहने वाले लोग इस बात को लेकर नाराज हैं कि मैच की सभी टिकट ऑनलाइन ही खरीद ली गईं और उन्हें किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं दी गई. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लोकप्रियता हासिल करने वाले और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके संजू सैमसन ने इस स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था.

सैमसन ने कहा कि इस स्टेडियम की पिच टीमों के बल्लेबाजों के लिए काफी सकारात्मक परिणाम देगी. ऐसे में जिस टीम के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उसे ही अधिक फायदा होगा. टीमों की तैयारी की बात की जाए, तो इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वहीं न्यूजीलैंड को पिछले मैच में दर्शाए प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा.

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने फतह हासिल की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. ऐसे में अगर देखा जाए, तो भारत के मध्यम क्रम के बल्लेबाजों-श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

पिछले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों को भी पिच पर संघर्ष करते देखा गया था. जसप्रीत बुमराह के अलावा, मेजबान टीम के किसी भी गेंदबाज की गेंदबाजी पिच पर कमाल नहीं कर पाई.

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. हालांकि, इस बार तिरुवनंतपुरम स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं.

इस मैच के दौरान अगर किसी कारण डकवर्थ लेविस विधि का इस्तेमाल करना पड़ जाता है, तो कप्तान विराट कोहली को इसके लिए भी योजना बनाकर तैयार रखनी होगी. न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए, तो उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है लेकिन नियमित नहीं.

सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में खराब था, लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. ऐसे में अगर न्यूजीलैंड को अगर सीरीज पर कब्जा जमाना है, तो उसे पिछले मैच के प्रदर्शन को इस मैच में भी बरकरार रखना होगा.

टीमें (संभावित) :-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रोस टेलर, ट्रैंट बाउल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हैनरी निकोल्स, एडम मिलने, कोलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर).

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget