एक्सप्लोरर

INA vs CAB: एक भी गेंद खेले बिना मैच जीत गई ये टीम, जानिए क्रिकेट के मैदान पर कैसे हुआ यह करिश्मा

Cricket Match: क्या आपने कभी ऐसा मैच देखा है, जिसमें बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम एक भी गेंद खेले बिना ही मैच जीत गई हो. अगर नहीं देखा तो आइए हम आपको ऐसे ही एक अनोखे मैच की रिपोर्ट बताते हैं.

Indonesia vs Cambodia Cricket Match: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्या आपने कभी एक ऐसा मैच देखा है, जिसमें एक पारी भी पूरी नहीं हुई हो और मैच का फैसला आ गया हो. इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच एक ऐसा ही मैच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम कंबोडिया को बिना एक भी गेंद गेंदबाजी किए ही हार का सामना करना पड़ा.

एक भी गेंद खेले बिना जीती टीम

दरअसल, 23 नवंबर को इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच एक मैच खेला गया था. इस मैच में कंबोडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी, और 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक ऐसी घटना घटी कि मैच वहीं खत्म हो गया. इंडोनेशिया के गेंदबाज धनेश शेट्टी 12वां ओवर फेंक रहे थे, और तीसरी गेंद पर उन्होंने कंबोडिया के बल्लेबाज लुकमान बट्ट के खिलाफ आउट की अपील की, और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. लुकमान बट्ट और उनके साथ नॉन स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज को अंपायर का यह फैसला पसंद नहीं आया, और उन्होंने इसका विरोध किया. अंपायर ने जब अपने फैसले पर टिके रहने की बात की तो कंबोडिया के दोनों बल्लेबाज मैच छोड़कर मैदान से बाहर चले गए. उसके बाद कंबोडिया की टीम ने मैच को आगे खेलने से ही इंकार कर दिया.

कंबोडिया के द्वारा मैच खेलने से इंकार करने के बाद मैच रेफरी ने इंडोनेशिया को मैच का विजेता घोषित कर दिया, और इस तरह से इंडोनेशिया की टीम एक भी मैच खेले बिना ही मैच जीत गई. इस जीत के साथ इंडोनेशिया ने इस सीरीज को 4-2 से जीत लिया. इस टी20 सीरीज का पहला मैच बाली में खेला गया था, जिसमें इंडोनेशिया को 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी. उसके बाद दूसरे टी20 मैच में भी इंडोनेशिया ने एकतरफा अंदाज का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया. 

लगातार हार से बौखला गई कंबोडिया

उसके बाद तीसरे टी20 मैच में कंबोडिया ने वापसी की, और 8 विकेट से मेज़बान इंडोनेशिया को मात दी. चौथे टी20 मैच में एक बार इंडोनेशिया ने 104 रनों से कंबोडिया को हराया, और सीरीज़ में अपनी चौथी जीत दर्ज की. इस सीरीज का पांचवा मैच कंबोडिया ने 7 विकेट से जीता था, और सीरीज 3-2 पर आ गई थी. हालांकि, आखिरी टी20 मैच में इंडोनेशिया को बिना बल्लेबाजी किए ही जीत मिल गई और वो सीरीज को 4-2 से जीत गई.

यह भी पढ़ें: 'ऐसा कभी किसी क्रिकेटर ने नहीं बोला होगा', हारिस रऊफ की हरकत से हैरान हो गए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget