एक्सप्लोरर

IND Vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 का टाइम बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND Vs WI 3rd T20: दूसरे मैच के देरी से शुरू होने का असर तीसरे टी20 मुकाबले पर भी पड़ गया है. आज खेला जाने वाला मैच देरी से शुरू होगा.

India Vs West Indies 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. सेंट किट्स में खेला जाने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे की बजाए रात 9.30 बजे शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

दरअसल, दूसरे टी20 मैच के शुरू होने में काफी देरी हुई थी. दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे की बजाए रात 11 बजे शुरू हुआ. इसी बात के मद्देनज़र आयोजकों ने पहले ही तीसरे टी20 मैच को थोड़ी देर से शुरू करवाने का फैसला किया है.

बीसीसीआई ने मैच की नई टाइमिंग के बारे में जानकारी दी है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, ''सेंट किट्स में 2 अगस्त को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच का टाइम बदला गया है. अब भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे की बजाए रात 9 बजे टॉस होगा, जबकि मैच की शुरुआत रात 9.30 बजे होगी.''

खेली जा रही है पांच टी20 मैचों की सीरीज

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था. लेकिन दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने जोरदार वापसी की. वेस्टइंडीज की टीम दूसरा टी20 मैच पांच विकेट से जीतने में कामयाब रही. फिलहाल दोनों देशों के बीच खेली जा रही सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

हालांकि मैच की टाइमिंग में बदलाव फिलहाल के लिए सिर्फ तीसरे मैच पर ही लागू होगा. सीरीज का चौथा मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाना है, जबकि आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा. ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे ही शुरू होंगे.

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को हराया, मैककॉय और किंग के शानदार प्रदर्शन के बाद थॉमस ने पलटी बाज़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget