एक्सप्लोरर

Ind vs WI 2nd T20: DLS नियम के तहत भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से दी मात, सीरीज पर भी किया कब्जा

रोहित ने इसके साथ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विंडीज की ओर से रोवमैन पॉवेल ने सर्वाधिक 54 रन बनाए. DLS नियम के तहत जीत के बाद भारत ने अब सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया है.

भारत ने रविवार को यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में विश्व विजेता वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 22 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाय था. इसके जवाब में विंडीज की टीम ने 15.3 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बना लिए थे कि तभी खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया. इसके बाद खेल फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका और डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को आधिकारिक रूप से 22 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया. भारत ने पहला मैच चार विकेट से जीता था. विंडीज की ओर से रोवमैन पॉवेल ने सर्वाधिक 54 रन बनाए. उन्होंने 34 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 और केरन पोलार्ड ने आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद आठ तथा शिमरन हेटमेयर ने चार गेंदों पर एक चौके के सहारे नाबाद छह रन बनाए. भारत की ओर से क्रुणाल पांड्या ने दो और वाशिंगटन सुंदर तथा भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, रोहित शर्मा (67) के अर्धशतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा. भारत ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और शिखर धवन (23) ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की. धवन ने 16 गेंदों पर तीन चौके लगाए. उन्हें कीमो पॉल ने बोल्ड किया. धवन के आउट होने के बाद रोहित ने कप्तान विराट कोहली (28) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की. रोहित टीम के 115 स्कोर पर ओशाने थॉमस की गेंद पर आउट हुए. रोहित ने 51 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए तथा अपने करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने इसके साथ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित ने मैच में दूसरा छक्का लगाने के साथ ही वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल के रिकार्ड को तोड़ दिया. रोहित अब गेल (105 छक्के) से आगे निकल गए हैं. गेल ने हालांकि 58 मैचों में इतने छक्के लगाए हैं. रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया और चार रन बनाकर चलते बने. उनके आउट होने के बाद मनीष पांडे भी छह रन बनाकर आउट हो गए. आखिरी के ओवरों में क्रुणाल पांड्या और रवींद्र जडेजा ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए छठे विकेट के लिए 24 रनों की अविजित साझेदारी की और भारत को पांच विकेट पर 167 रन के स्कोर तक पहुंचाया. भारत ने अंतिम ओवर में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बटोरे. क्रुणाल ने 13 गेंदों पर दो छक्कों की मदद नाबाद 20 और जडेजा ने तीन गेंदों पर एक छक्के के सहारे नाबाद नौ रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से ओशाने थॉमस और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो तथा कीमो पॉल ने एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: 90 पर श्रीलंका की आधी टीम आउट, भारतीय गेंदबाजों का भौकाल
LIVE: 90 पर श्रीलंका की आधी टीम आउट, भारतीय गेंदबाजों का भौकाल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget