एक्सप्लोरर

लॉर्ड्स में फेल होने के बाद बदल गई कुलदीप की गेंदबाजी, अब बनाया रिकॉर्ड

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप विकेट निकालने में असफल रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने कोच से बात की और फिर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रचा

वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को सबसे बड़ी जीत दिलाने में चाइनमैन कुलदीप यादव का भी अहम योगदान रहा. कुलदीप ने अपने चौथे ही टेस्ट में पांच विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया. कुलदीप क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले दुनिया सातवें और भुवनेश्वर कुमार के बाद भारत के दूसरे गेंदबाज बने.

कुलदीप ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 57 रन देकर पांच विकेट झटके जिसके बाद वो एक साल में तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. हालाकि कुलदीप के लिए इंग्लैंड का दौरा बेहद खराब रहा था जहां उन्हें सिर्फ एक टेस्ट में मौका मिला था. लॉर्ड्स टेस्ट में कुलदीप एक भी विकेट नहीं ले पाए लेकिन उनकी इस गेंदबाजी के पीछे लॉर्ड्स की ही असफलता है.

लॉर्ड्स में असफल होने के बाद कुलदीप ने लाल गेंद से जमकर अभ्यास किया. कुलदीप दौरे से वापस आने के बाद अपने निजी कोच की देखरेख में अभ्यास के दौरान लाल गेंद से लंबा स्पैल डाला. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज में खेले और फिर एशिया कप (एकदिवसीय) के लिए रवाना हो गए थे.

भारत के लिए टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज बने कुलदीप ने कहा, ‘‘इंग्लैंड से आने के बाद अपने घर जाकर कोच से मिला, उनके साथ तीन-चार दिन तक लाल गेंद से अभ्यास किया. यह मुश्किल था क्योंकि सफेद गेंद (एकदिवसीय) से खेलने के बाद लाल गेंद से लय खो देते हैं. मैं गेंद को धीमा फेंकने पर ध्यान दे रहा था क्योंकि सफेद गेंद से आप तेज गेंद फेंकते हैं.’’

इस अतिरिक्त अभ्यास से कुलदीप को फायदा हुआ जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चारदिवसीय टेस्ट मैच में आठ विकेट लिए.

इंग्लैंड में हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन वहां की गलती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड में मैं गुड लेंथ पर गेंद करने के बारे में सोच रहा था लेकिन उस समय मुझे ड्यूक की लाल गेंद से गेंदबाजी का अभ्यास नहीं था. ड्यूक गेंद एसजी गेंद से ज्यादा ठोस होती है इसलिए उससे अभ्यस्त होने के लिए आपको कम से कम 10-15 दिन का समय चाहिये होता है.’’

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget