एक्सप्लोरर

रोहित ने कहा, भाग्यशाली हूं कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हूं

रोहित मानते हैं कि वह भाग्यशाली है कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होकर क्रिकेट खेल रहे हैं.

एक साल से भी अधिक समय बाद पहला टेस्ट खेलने उतरे रोहित शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी के साथ अपनी मंशा जाहिर कर दी. रोहित मानते हैं कि वह भाग्यशाली है कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होकर क्रिकेट खेल रहे हैं.

रोहित ने करियर के लिए खतरा बनी जांघ की चोट से उबरने के बाद श्रीलंका के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट में नाबाद 102 रन की पारी खेलते हुए अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा जो लंबे प्रारूप में चार साल से अधिक समय में उनका पहला शतक है.

दस साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सिर्फ 22 टेस्ट खेलने के संदर्भ में पूछने पर रोहित ने दूसरे टेस्ट के बाद कहा, ‘‘आपके जीवन में हमेशा ही मलाल होते हैं. यहां तक कि अगर आप 10000 रन बनाओगे तो भी आपको लगेगा कि मुझे 15000 रन बनाने चाहिए थे या लोग आपसे कहेंगे, ‘आपको 15000 रन बनाने चाहिए थे.’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हूं क्योंकि जब मैं इस चोट (2016 में जांघ की सर्जरी) से गुजर रहा था तो एक समय मैं सोच रहा था कि क्या मैं दोबारा चल भी पाऊंगा या नहीं.’’

रोहित ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हूं, खेल रहा हूं और रन बना रहा हूं, इसलिए हां, मैं खुश हूं.’’ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य रोहित ने कहा कि वह वर्तमान में जीना चाहते हैं और अतीत के बारे में नहीं सोचते.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अतीत में हो चुकी चीजों के बारे में सोचे. मैं उन चीजों को देखना चाहता हूं जो मेरे सामने हैं और मैं चीजों को इसी तरह से देखता हूं. जब मैं अनुभवहीन था और टीम में आया ही था तब मैं काफी चीजों के बारे में सोचा करता था लेकिन अब नहीं.’’

रोहित ने कहा, ‘‘मुझे उन चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए जो मेरे सामने आने वाली हैं और यही मायने रखता है. अतीत में जो हुआ वह गुजर चुका है. आप उसे कभी नहीं बदल सकते. मैं उन चीजों को बदल सकता हूं जो मेरे सामने हैं और दिल्ली टेस्ट मैच को लेकर बेताब हूं और इसके बाद वनडे और फिर साउथ अफ्रीका सीरीज.’’

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में ही 2010 में रोहित को डेब्यू करने का मौका मिलने वाला था लेकिन फुटबॉल खेलने के दौरान उनके टखने में चोट लगी और फिर ऋद्धिमान साहा को बल्लेबाज के रूप में पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला. रोहित ने अब इसी वीसीए स्टेडियम में शतक जड़ा.

रोहित ने कहा, ‘‘निजी तौर पर यह मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं लगभग 500 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहा था. मैं इस मौके का इंतजार कर रहा था और मुझे खुशी है कि मैं टीम और अपने लिए रन बना पाया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि यही वह मैदान है जहां मैं चोटिल हो गया था और मुझे टेस्ट डेब्यू के लिए तीन साल तक इंतजार करना पड़ा. इस मैदान ने अब मुझे कुछ सुखद दिया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टीम में रहने लायक नहीं...', शाहीन अफरीदी पर भड़के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, कही बड़ी बात
'टीम में रहने लायक नहीं...', शाहीन अफरीदी पर भड़के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, कही बड़ी बात
ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से क्रिकेट बॉल की हुई कमी, नए काउंटी सीजन से पहले ईसीबी की बढ़ी टेंशन?
ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से क्रिकेट बॉल की हुई कमी, नए काउंटी सीजन से पहले ईसीबी की बढ़ी टेंशन?
पिता बनने के एक दिन बाद IPL ड्यूटी पर लौटे दिनेश कार्तिक, RCB ने कहा- 'उम्मीद है आप अपनी आयरन...'
पिता बनने के एक दिन बाद IPL ड्यूटी पर लौटे दिनेश कार्तिक, RCB ने कहा- 'उम्मीद है आप अपनी आयरन...'
PSL खेलने पर संकट! बांग्लादेश बोर्ड का बड़ा फैसला, अब सरकार तय करेगी खिलाड़ियों का भविष्य
PSL खेलने पर संकट! बांग्लादेश बोर्ड का बड़ा फैसला, अब सरकार तय करेगी खिलाड़ियों का भविष्य

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
टोंक की मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
Saudi Arab Oil Impact: तेल की किल्लत से सऊदी अरब की तिजोरियां भरीं! फिर भी तीन वजहों से खुश नहीं, दुनिया में बदनामी का डर क्यों?
तेल की किल्लत से सऊदी अरब की तिजोरियां भरीं! फिर भी तीन वजहों से खुश नहीं, बदनामी का डर क्यों?
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2 Live: सुबह 10 बजे तक 'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन 32 करोड़, दूसरे दिन 'धुरंधर 2' से पिछड़ जाएगी फिल्म?
सुबह 10 बजे तक 'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन 32 करोड़, दूसरे दिन 'धुरंधर 2' से पिछड़ जाएगी फिल्म?
India Rare Earth Magnets: भारत बनाएगा सबसे ताकतवर मैग्नेट, फाइटर जेट में होता है इस्तेमाल, हजारों करोड़ का मोदी सरकार का प्लान
भारत बनाएगा सबसे ताकतवर मैग्नेट, फाइटर जेट में होता है इस्तेमाल, हजारों करोड़ का मोदी सरकार का प्लान
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
घर, गाड़ी से लेकर सैलरी तक... 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें कितना पड़ेगा असर?
घर, गाड़ी से लेकर सैलरी तक... 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें कितना पड़ेगा असर?
Embed widget