एक्सप्लोरर

IND vs NZ 1st Test: बारिश की वजह से बीच में रुका मैच, टीम इंडिया की बेहद खराब शुरूआत, 122 पर टॉप 5 बल्लेबाज ढेर

जैमिसन ने ही कोहली को स्लिप पर खड़े अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रॉस टेलर के हाथों कैच कराया. जैमिसन द्वारा ऑफ स्टम्प के बाहर दी गई आउंटस्विंग पर कोहली ने ड्राइव का प्रयास किया लेकिन गेंद बाहरी किनारा लेकर टेलर के हाथों में गई.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की बेहद खराब शुरूआत हुई है. यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जहां हरी पिच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. लेकिन ये मौका टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हुआ और आधी टीम मात्र 125 रनों पर ही पवेलियन लौट गई. दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक भारत ने अपने तीन विकेट खोकर 79 रन बना लिए थे. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 29 और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 19 रन बनाकर खेल रहे थे. वनडे में खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ टेस्ट में इससे उबर नहीं पाए. मेजबान टीम के अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी की आउटस्विंगर पर वह अपने पैर नहीं चला पाए और बोल्ड हो गए. शॉ का विकेट 16 के कुल स्कोर पर गिरा और यह पूरे रन उन्होंने ने ही बनाए थे. इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली भी सस्ते में आउट हो गए. अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने पुजारा को 35 के कुल स्कोर पर विकेट के पीछे बीजे वाटलिंग के हाथों कैच कराया. पुजारा ने 42 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाए. जैमिसन ने ही कोहली को स्लिप पर खड़े अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रॉस टेलर के हाथों कैच कराया. जैमिसन द्वारा ऑफ स्टम्प के बाहर दी गई आउंटस्विंग पर कोहली ने ड्राइव का प्रयास किया लेकिन गेंद बाहरी किनारा लेकर टेलर के हाथों में गई. कोहली ने सिर्फ दो रन बनाए. उनका विकेट 40 के कुल स्कोर पर गिरा. यहां से रहाणे और मयंक ने पहले सत्र का खेल खत्म होने तक कोई और झटका नहीं लगने था. मयंक ने अभी तक 67 गेंदों का सामना कर चार चौके मारे हैं जबकि रहाणे ने 34 गेंदें खेली हैं जिनमें से दो पर चौके लगाए हैं. दोनों ने अभी तक चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए थे. लेकिन तभी मयंक अग्रवाल 34 रनों पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद हनुमा विहारी बल्लेबाजी करने आए लेकिन वो भी रहाणे का साथ नहीं दे पाए और सिर्फ 7 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद पंत क्रीज पर आए और उन्होंने रहाणे के साथ टीम के स्कोर को 122 रनों तक पहुंचाया लेकिन तभी टी ब्रेक हो गया. इसके तुरंत बाद मैदान पर बारिश का भी साया आ गया और फिर कवर्स डालने पड़े. यहां अब टीम इंडिया बेहद खराब स्थिति में है. ऐसे में पारी को आगे बढ़ाने का अब पूरा दारोमदार पंत और रहाणे पर है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
'मुंह चलाना बंद कर और...', पाकिस्तान क्रिकेट में कलह, लग गई मोहम्मद रिजवान की क्लास
'मुंह चलाना बंद कर और...', पाकिस्तान क्रिकेट में कलह, लग गई मोहम्मद रिजवान की क्लास
NZ vs SA: बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका, टी20 में न्यूजीलैंड ने बुरी तरह रौंदा, लॉकी फर्ग्यूसन का कहर
बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका, टी20 में न्यूजीलैंड ने बुरी तरह रौंदा, लॉकी फर्ग्यूसन का कहर
IPL 2026 में विकटों का दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 गेंदबाज, देखें आंकड़े
IPL 2026 में विकटों का दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 गेंदबाज, देखें आंकड़े

वीडियोज

LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Iran Vs US-Israel War: नेतन्याहू और ट्रंप अकेले पड़े! सहयोगियों ने ठुकराई अपील | Strait of Hormuz
Iran Vs US-Israel War: आसमानी तबाही! अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, C-RAM ने ऐसे बचाया बगदाद! | Iraq

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget