एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: दूसरे दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ी, 39 रन पर गंवाए चार विकेट

IND Vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. इंडिया ने दूसरे दिन लंच ब्रेक से पहले अपनी पारी में 329 रन बनाए. इंग्लैंड ने इसके जवाब में सिर्फ 39 रन पर ही अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं.

IND Vs ENG 2nd Test: चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड को शुरुआती झटकों को सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक 39 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड पहली पारी में इंडिया से अभी 290 रन पीछे है. लंच तक बेन स्टोक्स 16 गेंदों में आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत की ओर से अश्विन ने 15 रन देकर दो विकेट और इशांत शर्मा तथा अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले दूसरे दिन सुबह भारत की पहली पारी 329 रन पर ऑलआउट हो गयी. भारत ने दूसरे दिन अपने शनिवार के कुल स्कोर 300 में सिर्फ 29 रन जोड़े.

पहली पारी में भारत को ढेर करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने रोरी बर्न्‍स (0), डोमोनिक सिब्ले (16) और पिछले मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने वाले जोए रूट (6) के विकेट महज 23 रन पर ही गंवा दिए. इसके बाद लंच ब्रेक से ठीक पहले डेनिलयल लॉरेंस (9) भी पवेलियन लौट गए.

भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बर्न्‍स को पहली ओवर की तीसरी गेंद पर पगबाधा आउट कर दिलाई. इसके बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सिब्ले को विराट कोहली के हाथों कैच कराया. इंग्लैंड को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने रूट को अश्विन के हाथों कैच कराकर दिया. लंच से ठीक पहले लॉरेंस अश्विन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए.

इंडिया ने भी 29 रन पर गंवाए चार विकेट

इंडिया ने दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया था. मोईन अली ने दिन के दूसरे ही ओवर में अक्षर पटेल और इशांत शर्मा को पवेलियन वापस भेज दिया. इसके बाद पंत ने अपने टेस्ट करियर की छठी फिफ्टी पूरी की. लेकिन स्टोन ने दिन के अपने पहले ओवर में ही कुलदीप यादव और सिराज को पवेलियन वापस भेजकर इंडिया की पारी को 329 रन पर समाप्त कर दिया. भारत की ओर से पंत 58 रन बनाकर नाबाद रहे. मोइन अली ने चार विकेट लिए.

IND vs ENG LIVE Score Updates: अक्षर पटेल ने दिलाई बड़ी कामयाबी, जो रूट पवेलियन लौटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget