एक्सप्लोरर

Ind vs Aus, 2nd Test: ऐसा रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर ढ़ेर करने के बाद टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं.

India vs Australia: पहले टेस्ट की हार को भुलाते हुए भारत ने अजिंक्य रहाणे की शानदार कप्तानी, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं.

भारत का एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा, जो खाता खोले बिना मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए. वहीं अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण का बखूबी सामना करते हुए 28 रन बना लिये हैं. उनके साथ चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर क्रीज पर हैं.

पहले दिन का खेल भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. लेकिन अजिंक्य रहाणे की शानदार कप्तानी भी भारत की मजबूत स्थिति का एक बड़ा कारण रही. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 72.3 ओवर में ऑलआउट हो गई.

बुमराह ने 16 ओवर में 56 रन देकर चार और अश्विन ने 24 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज ने 15 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरते हुए मार्नस लाबुशेन (48) और कैमरन ग्रीन (12) को पवेलियन भेजा.

इस सीरीज में जबर्दस्त फॉर्म में दिख रहे अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेजा. टॉस जीतकर बल्लेबाजी का ऑस्ट्रेलिया का फैसला गलत साबित होता दिखा और भारतीय गेंदबाजों ने उसका पूरा फायदा उठाया.

नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारतीय टीम काफी चुस्त नजर आई. कुछ बेहतरीन कैच लपके गए और खिलाड़ियों में जोश की कमी नहीं थी. रहाणे ने पहले ही घंटे में अश्विन को गेंद सौंपकर अच्छा फैसला लिया, जिन्होंने जो बर्न्स (0) को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे लपकवाया.

अपनी रफ्तार और विविधता के साथ अश्विन को विकेट से टर्न और उछाल भी मिला. उन्होंने मैथ्यू वेड को ऊंचा शॉट खेलने पर मजबूर किया और रविंद्र जडेजा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका. वहीं स्मिथ लेग गली में पुजारा को कैच देकर लौटे. रहाणे ने सिराज को लंच से पहले एक भी ओवर नहीं दिया, क्योकि उन्हें पता है कि सिराज पुरानी गेंद से कमाल करते हैं.

लंच के बाद बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट करके उनके और लाबुशेन के बीच चौथे विकेट की 86 रन की साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद सिराज ने लाबुशेन को पवेलियन भेजा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे ज्यादा 48 रन बनाये. इसके बाद सिराज ने ग्रीन को पगबाधा आउट किया. वहीं कप्तान टिम पेन (13) एडीलेड की पारी को दोहरा नहीं सके और अश्विन ने उन्हें बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर हनुमा विहारी के हाथों लपकवाया.

खेल के आखिरी घंटे में गिल ने बेहतरीन संयम का प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने दिखा दिया कि उन्हें भविष्य का सितारा क्यों कहा जाता है. गिल ने सकारात्मक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पैट कमिंस, नाथन ल्योन और मिशेल स्टार्क को हावी नहीं होने दिया.

IND Vs AUS: पहली बार शून्य पर आउट हुए स्टीव स्मिथ तो अश्विन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

शुभमन गिल से टक्कर के बावजूद जडेजा ने पकड़ा ऐसा शानदार कैच, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget