एक्सप्लोरर

India vs Australia match preview: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में जीत दर्ज कर बढ़त मजबूत करने उतरेगा भारत

विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को प्रभावी प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था. यह जीत भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली थी क्योंकि इससे पहले उसे दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली जीत के बाद भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में भी जीत के साथ अपनी बढ़त मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के पास मौका है वह विश्व कप के दावेदारी के लिए छाप छोड़े.

विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को प्रभावी प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था. यह जीत भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली थी क्योंकि इससे पहले उसे दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

विश्व कप से पहले भारत को अब सिर्फ चार वनडे मैच और खेलने हैं और ऐसे में मेजबान टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए ‘दो उपलब्ध स्थानों’ पर खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी जबकि बाकी खिलाड़ियों का चुना जाना लगभग तय है.

ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन हैदराबाद में विफल रहे लेकिन उन्हें एक और मौका दिए जाने की उम्मीद है. ऐसे में लोकेश राहुल के खेलने की संभावना कम है लेकिन अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

उप कप्तान रोहित शर्मा किसी भी आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम हैं और कप्तान कोहली के साथ उनकी जोड़ी शानदार है. कोहली ने पहले वनडे में 44 रन बनाए थे. रोहित और कोहली अगर वीसीए स्टेडियम में एक साथ चल जाते हैं तो फिर मेहमान टीम की परेशानी बढ़ सकती है.

अंबाती रायुडू पहले मैच में नाकाम रहे लेकिन उनकी क्षमता और टीम मैनेजमेंट से मिल रहे समर्थन को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह खतरे में नजर नहीं आती.

महाराष्ट्र के बल्लेबाज केदार जाधव ने पहले वनडे में नाबाद 81 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और छठे नंबर पर उन्होंने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने की क्षमता के कारण टीम के लिए बेहतर विकल्प हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने भी पहले वनडे में नाबाद अर्द्धशतक जड़ा जिससे कोच रवि शास्त्री की चिंता कुछ कम हुई होगी. धोनी ने नाबाद 59 रन की पारी खेली और दिखा दिया कि उनमें अब भी दम बाकी है. धोनी और जाधव ने शीर्ष क्रम के विफल रहने के बाद मध्यक्रम में अहम साझेदारी की.

धोनी पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में हैं और प्रत्येक अच्छे प्रदर्शन के साथ विश्व कप से पहले उनके मनोबल में इजाफा ही होगा. भारतीय टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह युवा ऋषभ पंत को मौका दे सकती है. विजय शंकर पहले वनडे में गेंद से प्रभावित करने में नाकाम रहे.

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई एक बार फिर डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह करेंगे जबकि उनका साथ मोहम्मद शमी निभाएंगे.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव स्पिन आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं और बीच के ओवरों में प्रभावी रहे हैं. यह देखना रोचक होगा कि रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या फिर युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी होती है. जडेजा को पहले वनडे में कोई विकेट नहीं मिला था.

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को 2-0 की बढ़त हासिल करने से रोकने की कोशिश करेगी. कोच जस्टिन लैंगर के लिए हालांकि कप्तान एरोन फिंच की फार्म चिंता का सबब बनती जा रही है.

टी20 सीरीज में शून्य और आठ रन की पारियां खेलने वाले फिंच पहले वनडे में भी खाता खोलने में नाकाम रहे थे. 32 साल का यह बल्लेबाज मंगलवार को उम्दा पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करना चाहेगा.

पहले वनडे में ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, ग्लेन मैक्सवेल और ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने जमने के बाद अपने विकेट गंवाए थे और अब अपनी गलती में सुधार करते हुए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

युवा पीटर हैंड्सकोंब और विकेटकीपर एलेक्स केरी भी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे.

गेंदबाजी विभाग में लेग स्पिनर एडम जंपा ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है और एक बार फिर मेहमान टीम के लिए उनकी मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी. उन्हें हालांकि टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों पैट कमिंस और नाथन कोल्टर नाइल से सहयोग की जरूरत है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह एंड्रय टाइ को मौका दे सकती है जो नियमित तौर पर आईपीएल में खेलते रहे हैं.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत:

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, सिद्दार्थ कौल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा.

ऑस्ट्रेलिया:

आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शार्ट, शान मार्श, मार्कस स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स केरी, पीटर हैंड्सकोंब, एश्टन टर्नर, एडम जंपा, जेसन बेहरेनडोर्फ, झाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, एंड्रयू टाइ, नाथन कोल्टर नाइल और नाथन ल्योन.

समय: मैच दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs IRE 1st T20 Weather: बारिश से रद्द होगा भारत और आयरलैंड का पहला टी20? मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट
बारिश से रद्द होगा भारत और आयरलैंड का पहला टी20? मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट
Women’s T20 World Cup: चार गेंदों में तीन कैच ड्रॉप, पावरप्ले में टीम इंडिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, किसने छोड़ा कैच जानिए
चार गेंदों में तीन कैच ड्रॉप, पावरप्ले में टीम इंडिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, किसने छोड़ा कैच जानिए
India Vs Ireland 1st T20: क्या आज आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस
क्या आज आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: यूपी-दिल्ली और बिहार के लिए मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज! 22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
यूपी-दिल्ली और बिहार के लिए मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज! 22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Ghabadkund BO Collection Day 6: मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
Bangle History: महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान
Embed widget